देश

Atiq Ahmed Shot Dead: प्रयागराज की घटना पर सीएम योगी की नजर, अधिकारियों को हर 2 घंटे में रिपोर्ट देने का आदेश, कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा अतीक और अशरफ का पोस्टमार्टम

Atiq Ahmed Shot Dead: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद का आज कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम किया जाएगा. ‘माफिया ब्रदर्स’ मर्डर केस में अपडेट जानकारी देने के लिए मुख्यमंत्री योगी के आवास पर रविवार सुबह ही अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार पहुंचे हैं. वहीं, जानकारी सामने आ रही है कि गिरफ्तार तीनों हमलावरों से पूरे मामले को लेकर एटीएस पूछताछ करेगी.

मुख्यमंत्री ने ली ताजा अपडेट

पुलिस कस्टडी में हुई ‘माफिया ब्रदर्स’ की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना के बाद से ही लगातार नजर बनाए हुए हैं. सीएम योगी ने शनिवार को घटना के तुरंत बाद अधिकारियों के साथ बैठक की थी. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की तो वहीं अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद और मुख्यमंत्री के सलाहकार मृत्युंजय कुमार भी रविवार सुबह ही सीएम आवास पहुंचे हैं और मुख्यमंत्री को मामले में ताजा अपडेट दी है. वहीं माफिया अतीक का पोस्टमार्टम भी आज भारी सुरक्षा के बीच होगा.

एसटीएफ करेगी पूछताछ

जानकारी सामने आ रही है कि, दोनों माफिया ब्रदर्स की हत्या के बाद सरेंडर करने वाले तीनो हमलावरों से आज एसटीएफ मामले में पूछताछ करेगी और ये जानने की कोशिश करेगी कि उन्होंने दोनों की हत्या क्यों की. इसके पीछे क्या कारण हैं और इसके पीछे किसी और का हाथ तो नहीं. इसी तरह की अन्य जानकारी तीनों हमलावरों (लवलेश, सनी, अरुण) से लेने की कोशिश करेगी.

शनिवार देर रात की गई थी हत्या

बता दें कि शनिवार देर रात प्रयागराज के काल्विन अस्पताल परिसर में पहुंचे माफिया अतीक और अशरफ की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वे मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे. मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे युवकों ने एक के बाद एक कई फायर झोंके तो वहीं माफिया ब्रदर्स की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी हमलावरों को दबोचने में जुटे हुए थे. इस दौरान अस्पताल परिसर में अतीक और अशरफ तड़पते रहे. सभी का ध्यान हमलावरों की ओर था, जब तक उन्हें काबू किया जाता और लोग लौटकर आते, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. सिर में गोली लगने के बाद भी अतीक काफी देर तक जमीन पर पड़ा तड़पता रहा. तो वहीं अशरफ की मौत तुरंत हो गई थी. कुछ ही देर में पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया था और मौके के साथ ही पूरे जिले में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई थी.

वहीं, माफिया के वकील विजय मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत में बयान दिया है कि, घटना मेरे सामने हुई है. अतीक व अशरफ को मेडिकल चेकअप के लिए मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय लाया गया था. पुलिस की गाड़ी से उतर कर दस कदम चले थे कि उनके ऊपर हमला कर दिया गया. दोनों को बहुत करीब से गोली मारी गई.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed Shot Dead: इस भाजपा नेता ने पहले ही कर दी थी अतीक की हत्या की भविष्यवाणी? पुराना ट्वीट हो रहा वायरल

उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए माफिया ब्रदर्स लाए थे प्रयागराज

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक और उसके भाई को जेल से लेकर प्रयागराज लाया गया था. अतीक को साबरमती जेल से और अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था. शनिवार की रात दोनों को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे हमलावरों ने अतीक और उसके भाई पर ताबड़तोड़ गोलियों की बारिश कर दी और मौके पर ही दोनों भाईयों की मौत हो गई. फिलहाल इस मामले में तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

5 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago