देश

Arvind kejriwal: “BJP ने शायद मुझे गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया है”, आबकारी मामले में CBI के सामने पेश होने से पहले बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली शराबनीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीबीआई के दफ्तर पहुंच चुके हैं. इससे पहले पंजाब सीएम भगवंत समेत कई बड़े नेताओं के साथ राजघाट महात्मा गांधी स्थल पहुंचे. सीबीआई के दफ्तर पहुंचने से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल से CBI की पूछताछ और हिरासत में लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “जो प्रश्न पूछेंगे हम उसका जवाब देंगे. बीजेपी के लोग तो कह रहे हैं, बीजेपी वाले CBI को कंट्रोल करते हैं.”

वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल से CBI द्वारा शराब नीति से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीरा गढ़ी में विरोध प्रदर्शन किया.

‘BJP बहुत शक्तिशाली है, किसी को भी जेल भेज सकती है’

पेशी से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शायद जांच एजेंसी को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया है. उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) ‘‘बहुत शक्तिशाली हैं और किसी को भी जेल भेज सकते हैं’’. ट्विटर पर जारी पांच मिनट के वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा कि वह आबकारी मामले में सीबीआई के सवालों का सच्चाई और ईमानदारी से जवाब देंगे, क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा, ‘‘मुझे आज सीबीआई ने तलब किया है और मैं सभी जवाब ईमानदारी से दूंगा. ये लोग बहुत शक्तिशाली हैं। वे किसी को भी जेल भेज सकते हैं, चाहे उस व्यक्ति ने कोई अपराध किया हो या नहीं.’’

‘सारा षड्यंत्र गिरफ़्तार करने के लिए हो रहा है’

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि “सारा षड्यंत्र गिरफ़्तार करने के लिए हो रहा है. जिस तरह से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री तानाशाही रवैया पर उतारू हैं और जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा बुलाया गया है वह दिखा रहा है कि वह किसी भी कीमत पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी तोड़ना चाहते हैं. हर अत्याचार का अंत होता है और इनका भी होगा.’

‘आगामी चुनावों को लेकर आप की मुसीबत बढ़ाने की कोशिश’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल के पेशी को लेकर कहा कि- BJP ने देखा कि केजरीवाल कर्नाटक भी जा रहे हैं, मध्य प्रदेश भी जा रहे हैं, छत्तीसगढ़ भी हो आए. गुजरात में भी इनके लिए मुश्किल खड़ी कर दी यह सब देखकर आज उन्होंने अरविंद जी को बुला लिया. दो शाह बैठे हैं एक अमित शाह और एक तानाशाह वे हर दिन फरमान जारी करते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

16 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago