सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मछलियों की लूट.
Fish Looting in CM Nitish Kumar Program: बिहार के सहरसा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मछलियों की लूट मच गई. मछली लूट मामले के दौरान लोगों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान अधिकारी भी मूक दर्शक बने रहे. दरअसल, सहरसा जिले में सीएम नीतीश कुमार का एक कार्यक्रम था, जिसमें मत्स्य विभाग द्वारा बायोफ्लोक लगाया गया था.
बायोफ्लोक में ढेर सारी मछलियां तैर रही थीं. निरीक्षण के बाद बाद जैसा ही सीएम वहां से रवाना हुए तो लोग उन मछलियों को लूटने के लिए कूद पड़े, जिसमें बच्चे और नौजवान शामिल थे. बता दें कि मछली लूट मामले में तकरीबन 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.
बता दें कि यह वाक्या सहरसा के अमरपुर में लगी मछली प्रदर्शनी के दौरान हुआ. बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहरसा दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इससे पहले सीएम ने दिवारी स्थित विषहरी मंदिर का उद्घाटन किया. जिसके बाद वह अमरपुर के लिए रवाना हुए और वहां आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में मत्स्य विभाग द्वारा बायोफ्लोक लगाया गया था. सीएम नीतीश कुमार इस बायोफ्लोक का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे.
निरीक्षण के बाद जैसे ही नीतीश कुमार अपने हेलीकॉप्टर से रवाना हुए तो वहां मौजूद लोग मछलियों पर टूट पड़े. युवा से लेकर बच्चों के हाथों में मछलियां देखी गईं. मछलियों को लूटने के बाद लोगों ने बायोफ्लोक में घुसकर खूब मस्ती की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…