देश

UP News: होली मिलन के दौरान प्रधान पति को मारी गोली, गम्भीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में होली मिलन के दौरान गोली मारकर प्रधान पति चंदन सिंह को गोली मार दी गई, जिससे प्रधान पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है तो वहीं घायल का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है.

जानकारी सामने आ रही है कि, थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी अनिल कुमार सिंह के 32 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह ग्राम प्रधान रजनी देवी के पति हैं. घायल प्रधान पति चंदन सिंह के पिता अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया की दबंगई को लेकर चंदन सिंह पर गोली चलाई गई है, जिससे चेहरे पर गोली लगने से चंदन सिंह बुरी तरह से घायल हो गए हैं.

पिता अनिल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उनका पुत्र चंदन शाम करीब 5.30 बजे होली मिलने के लिये गांव में गया था. उसी दौरान योगेंद्र सिंह, पिंटू, सिंटू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ चंदन को घेर लिया और चंदन को मार डालने की नीयत से गोली चला दी जो चंदन के चेहरे पर जा लगी, जिसके बाद घायल चंदन को सीएचसी राजेपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया. फिलहाल घायल युवक चंदन सिंह का जिला अस्पताल लोहिया में उपचार जारी है.

पढ़ें इसे भी- Satish Kaushik Death: फिल्म डायरेक्टर और अभिनेता सतीश कौशिक का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना की सूचना मिलने पर सीओ अमृतपुर धर्मेंद्र नाथ राय ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और घायल से सीएचसी राजेपुर में घटना के संबंध में जानकारी हासिल की है. इस पूरे मामले को लेकर रविंद्र नाथ राय ने कहा है कि शाम के समय होली मिलन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें 3 लोग घायल हुए हैं. एक पक्ष से एक व्यक्ति दूसरे पक्ष से 2 व्यक्ति घायल हुए हैं, तीनों घायलों को सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. वहीं उन्होंने बताया की जांच पड़ताल में फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में मतदान शुरू, कड़े सुरक्षा पहरे के बीच किस्मत आजमा रहे 20 उम्मीदवार

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 के तहत आज दो शिफ्टों में मतदान कराया जा रहा…

6 minutes ago

Home & Wellness: घर की खूबसूरती से लेकर Brain Health तक, क्यों बढ़ रहा है Wellness का फोकस

Wellness Lifestyle Trend: Home & Wellness का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें…

17 minutes ago

काशी में गणेशोत्सव की धूम: छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान से विभूषित हुए प्रदीप नारायण सिंह

काशी मराठा समाज द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव 2026 में प्रदीप नारायण सिंह को समाज सेवा…

34 minutes ago

Gold Silver Price Today: सोना हुआ धड़ाम, चांदी ने भरी हुंकार: फटाफट चेक करें आज का लेटेस्ट MCX और सर्राफा भाव

वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है.…

41 minutes ago

क्या जापान फिर बना सकता है परमाणु बम? तकनीकी ताकत से लेकर राजनीतिक बाधाओं तक समझिए पूरी कहानी

जापान के पास उन्नत परमाणु ऊर्जा और औद्योगिक क्षमताएं हैं, लेकिन वह आधिकारिक रूप से…

43 minutes ago

IND vs AFG: अभिषेक शर्मा के VIRAL सेलिब्रेशन की कहानी क्या? पिता ने खुद बताया

IND vs AFG तीसरे T20I में 30 गेंदों में शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा…

1 hour ago