देश

Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं एक्ट्रेस श्वेता मेमन, मैसेज के जरिए हुई लाखों की ठगी

Cyber Fraud in Mumbai: मुंबई में बीते 1 हफ्ते के अंदर केवाईसी (KYC) अपडेट करने के नाम पर एक ही बैंक के करीब 50 ग्राहकों के साथ साइबर ठगी की गई है. इस ठगी की लिस्ट में फ़िल्म अभिनेत्री श्वेता मेमन का नाम भी शामिल है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक 40 से ज्यादा FIR दर्ज किया है. साइबर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि, कुछ लोग KYC अपडेट करने के नाम पर बैंक के ग्राहकों से लाखों रुपए की ठगी कर रहे हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है.

अगर किसी व्यक्ति के मोबाइल पर केवाईसी अपडेट करने के नाम पर कोई मैसेज या लिंक आता है तो उस पर क्लिक ना करे इस बात की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने में दें. ताकि साइबर ठगी से संबंधित व्यक्ति को बचाया जा सके.

मोबाइल पर अज्ञात नंबर से आया था मैसेज

इस मामले पर अभिनेत्री श्वेता मेमन ने बताया कि, बीते गुरुवार के दिन उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक मैसेज आया. मेसैज में लिखा गया था आपका बैंक एकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है. अपना पेन कार्ड अपडेट करने के लिए मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करें. लिंक पर क्लिक करके जब पैन कार्ड का डिटेल भरा गया उसके बाद नेट बैंकिंग वाला पेज ओपन हो गया. कुछ देर बाद मोबाइल पर एक ओटीपी वाला मेसैज मिला और उसके कुछ मिनटों बाद मेरे मोबाइल से 57 हजार रुपए निकाले जा चुके थे. मैंने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस में दी है. मामला दर्ज करवाया है. पुलिस जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-   IND vs AUS: पीएम मोदी की क्रिकेट डिप्लोमेसी, अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलियाई PM के साथ टेस्ट मैच देखने पहुंचे

बढ़ते साइबर ठगी के मामलों पर उप मुख्यमंत्री ने जतायी चिंता

राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मुंबई में बढ़ते साइबर ठगी के मामलों को लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई में 2022 में, उससे पिछले साल के मुकाबले साइबर अपराध मामलों में 70 प्रतिशत वृद्धि हुई है. फडणवीस ने राज्य विधान परिषद में, MLC विजय (भाई) गिरकर के एक सवाल के जवाब में कहा कि नवंबर 2022 तक एक साल की अवधि में मुंबई में साइबर धोखाधड़ी के कम से कम 4,286 मामले दर्ज किए गए. अब साइबर पोलिस इनपर नकेल कसने में पूरी तरीके से जुट चुकी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago