Pakistan Gadar 2 Review
Pakistan Gadar 2 Review: सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और शाहरुख खान की ‘पठान’ के ठीक बाद 2023 में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रही है. फिल्म ने न केवल भारतीय दर्शकों को प्रभावित किया है बल्कि पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानियों को गदर 2 की समीक्षा करते और सनी देओल को उनके देश का दौरा करने की चुनौती देते देखा जा सकता है. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, गदर 2, 2001 की ब्लॉकबस्टर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की अगली कड़ी है, जिसमें सनी देओल एक बार फिर अपने प्रतिष्ठित तारा सिंह के किरदार में हैं, जबकि अमीषा ने सकीना की भूमिका दोहराई है.
गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. भारत तो छोड़िए पाकिस्तान में भी गदर का क्रेज है. जब एक लोकल रिपोर्टर ने पाकिस्तानियों से गदर को लेकर सवाल किया तो लोगों ने बड़ा मजेदार जवाब दिया. एक ने कहा, “सनी देओल को भी मारना चाहिए, लेकिन किसमें हिम्मत होगी बताओ? दूसरे ने कहा, “सनी को पाकिस्तान बुलाया जाए और सभी काम कराए जाए.” तीसरे ने कहा, “अपनी ताकत दिखाने के लिए सनी देओल से पानी की बाल्टी उठवाई जाए, वो आटा भी खरीदने जाएं.” एक ने कहा, “इसे यहां बुलाओ, बताते हैं कि पाकिस्तान का बच्चा-बच्चा कितना बहादुर है, ये तो सिर्फ फिल्मों की बातें हैं” बता दें कि पाकिस्तानियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. नेटिजन्स इनका मजाक बना रहे हैं.
11 अगस्त को ₹40 करोड़ की ओपनिंग के बाद, गदर 2 ने स्वतंत्रता दिवस पर ₹55.5 करोड़ रुपये कमाए. केवल एक सप्ताह में कुल ₹283.35 करोड़ कमाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (पीजीआई) और मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, 11-13 अगस्त बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे व्यस्त रहा. आने वाले दिनों में गदर टू बॉक्स ऑफिस पर और भी गदर मचा सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…