देश

पीएम मोदी के नाम सोनिया गांधी के पत्र का प्रह्लाद जोशी ने दिया जवाब, बोले- मत करिए निगेटिव पॉलिटिक्स

Parliament Special Session:  सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर संसद के विशेष सत्र के बारे में जानकारी मांगी थी. अब सोनिया के पत्र का जवाब संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिया है. पत्र में उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह हमारे लोकतंत्र के मंदिर संसद के कामकाज का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही हैं और जहां कुछ भी नहीं है वहां अनावश्यक विवाद पैदा कर रही हैं. जोशी से पत्र में आगे कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, संसद सत्र अनुच्छेद 85 के तहत संवैधानिक जनादेश के अनुपालन में नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिसमें प्रावधान है कि राष्ट्रपति समय-समय पर संसद के प्रत्येक सदन को ऐसे समय और स्थान पर बुला सकते हैं जैसा वह उचित समझते हैं.

प्रह्लाद जोशी ने लिखा, “मैं यह भी कहना चाहूंगा कि हमारी सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए हमेशा तैयार रहती है. वैसे आपने जिन मुद्दों पर चर्चा करने की बात कही है वे सभी मुद्दे कुछ समय पहले ही मानसून सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उठाये गये थे और सरकार ने उन पर प्रतिक्रिया भी दी थी. प्रह्लाद जोशी ने लिखा, “सत्र का एजेंडा, हमेशा की तरह, स्थापित प्रथा के अनुसार उचित समय पर प्रसारित किया जाएगा. मैं फिर से यह भी कहना चाहूंगा कि हमारी संसदीय कार्यप्रणाली में, चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, आज तक कभी भी संसद बुलाते समय एजेंडा पहले से प्रसारित नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, पूछा संसद के विशेष सत्र का एजेंडा, इन मुद्दों पर की चर्चा की मांग

शायद आपका परंपराओं की ओर ध्यान नहीं: प्रह्लाद जोशी

सोनिया पर तंज कसते हुए प्रह्लाद जोशी ने लिखा, ” शायद आपका परंपराओं की ओर ध्यान नहीं है. संसद सत्र बुलाने से पहले न कभी राजनीतिक दलों से चर्चा की जाती है न ही को बैठक बुलाई जाती है. राष्ट्रपति द्वारा सत्र बुलाए जाने से पहले एक सभी दलों की बैठक होती है. इसके साथ ही जोशी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि संसद की गरिमा बरकरार रहेगी और इस मंच का इस्तेमाल राजनीतिक विवादों के लिए नहीं किया जाएगा. बताते चलें कि इससे पहले, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बुधवार को पीएम मोदी को पत्र लिखकर विशेष संसद सत्र की जानकारी मांगी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago