मनोरंजन

INDIA-भारत विवाद के बीच अक्षय ने बदला फिल्म का नाम, द ग्रेट INDIA रेस्क्यू से हुआ ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’

Akshay Kumar Change Movie Name: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज का पहला लुक जारी किया कर दिया है. बता दें कि फिल्म का नाम पहले द ग्रेट इंडिया रेस्क्यू था. हालांकि, भारत और INDIA के विवाद के बीच फिल्म का नाम बदलकर मिशन रानीगंज कर दिया गया है. अब फिल्म की टैगलाइन है द ग्रेट भारत रेस्क्यू. यह 6 अक्टूबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो के साथ, अक्षय ने यह भी खुलासा किया कि इसका टीज़र गुरुवार (7 सितंबर) को लॉन्च किया जाएगा. वीडियो के साथ अक्षय ने लिखा, “1989 में, एक आदमी ने असंभव को हासिल कर लिया! 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में #मिशनरानीगंज के साथ भारत के सच्चे नायक की कहानी देखें. टीज़र कल रिलीज़ होगा.”

फिल्म के बारे में

परिणीति चोपड़ा अभिनीत यह फिल्म खनन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1989 में पश्चिम बंगाल में बाढ़ वाली खदान से 64 खनिकों को बचाया था. यह भारत की पहली कोयला खदान में बचाव की कहानी है. अमृतसर के निवासी गिल को उनकी बहादुरी के लिए कई पुरस्कार मिले. 2019 में 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया. फिल्म के निर्देशरक है टीनू देसाई. इससे पहले भी टीनू अक्षय के फिल्म रुस्तम को डायरेक्ट कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

24 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

34 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

43 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

52 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

53 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

60 minutes ago