देश

प्रशांत किशोर ने कुणाल कामरा का किया समर्थन, कहा- उनका कोई गलत मकसद नहीं था

Prashant Kishor Statement: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि कुणाल कामरा उनके मित्र हैं और जहां तक वह उन्हें जानते हैं, उनका कोई गलत मकसद नहीं था. प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि जिन लोगों को लगता है कि कुणाल राजनीति कर रहे हैं, वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे.

क्या बोले प्रशांत किशोर?

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि कुणाल कामरा पांडिचेरी में रहते हैं और जैविक खेती करते हैं. साथ ही, वह स्टैंड-अप कॉमेडी भी करते हैं, और उनकी कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुणाल कामरा उन लोगों में से हैं, जो अपने देश से प्यार करते हैं. अगर कुणाल ने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है तो उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन यह कहना कि वह देश और संविधान का सम्मान करते हैं, यह सच्चाई है.

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में, कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में एक शो के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया. इस पर कुणाल कामरा ने साफ कर दिया कि वह अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे. उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि वह माफी नहीं मांगेंगे.

कुणाल कामरा की विवादास्पद टिप्पणी

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक शो के दौरान गाने के अंदाज में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था, “ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों में चश्मा, हाय….एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए. मेरी नजर से तुम देखो, गद्दार नजर वो आए…” इस टिप्पणी के बाद शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने एक्स पर पोस्ट किया, जिससे हंगामा मच गया.

विरोध और प्रदर्शन

कुणाल कामरा की इस विवादास्पद टिप्पणी के बाद एकनाथ शिंदे गुट नाराज हो गया. इसके बाद उनके ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किए गए और जिस होटल में कुणाल ने शिंदे पर तंज कसा था, वहां जमकर तोड़फोड़ की गई. इसके बाद पुलिस ने कुणाल कामरा पर केज (FIR) दर्ज किया.


इसे भी पढ़ें- “वैक्सीन डिप्लोमेसी ने भारत की बढ़ाई शान”, शशि थरूर ने फिर की मोदी सरकार की जमकर तारीफ, बोले- India ने बढ़ाई अपनी सॉफ्ट पावर


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago