Bharat Express DD Free Dish

Kunal Kamra

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की एक टी-शर्ट पोस्ट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. आरएसएस पर निशाना साधने का आरोप लगने के बाद BJP नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की बात कही. शिव सेना ने भी कामरा की आलोचना की.

एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर कामरा ने लिखा, “डियर बुक माई शो, मैं समझ सकता हूं कि आपको राज्य के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की जरूरत है. मैं जानता हूं कि मुंबई लाइव मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र है. ऐसे में राज्य के सहयोग के बिना कोल्डप्ले और गन्स एंड रोजेजे जैसे शो संभव भी नहीं हैं."

मुंबई पुलिस के घर पहुंचे कुणाल कामरा ने कहा, "जहां मैं 10 साल से नहीं रहा, वहां जाना आपके समय और संसाधनों की बर्बादी है." उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि कुणाल कामरा उनके मित्र हैं.

Maharashtra News: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पर विवादित टिप्पणी को लेकर पुलिस समन के बावजूद पेशी से एक सप्ताह की मोहलत मांगी, जबकि उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इनकार किया और तोड़फोड़ की निंदा की.

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के व्यंग्य से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई. बीएमसी ने उनके स्टूडियो पर कार्रवाई की, जबकि विपक्ष ने उनका समर्थन किया. पुलिस ने उन्हें समन जारी किया है.

Kunal Kamra को Maharashtra CM Fadnavis की दो टूक, 'ऐसी कॉमेडी बर्दाश्त नहीं'

कामरा ने कंपनी पर ग्राहकों की शिकायतों का समाधान और रिफंड प्रक्रिया स्पष्ट न करने का आरोप लगाया है. X पर दोनों के बीच हुई तीखी बहस में अग्रवाल ने कामरा से मदद करने को कहा, जबकि कामरा ने कंपनी से जवाबदेही की मांग की.