फोटो-सोशल मीडिया
Prayagraj: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के (AMU) छात्र फैजान का सम्बंध ISIS से खुलने के बाद यूपी एटीएस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, एटीएस ने देर रात प्रयागराज के करेली इलाके में छापेमारी की है. एटीएस ने छानबीन में पाया है कि फैजान देश-विरोधी गतिविधियों में लिप्त था और आतंकी संगठन आईएसआईएस के सम्पर्क में था. फैजान के ऊपर एटीएस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है.
जानकारी के मुताबिक फैजान की तलाश में एटीएस ने उसके घर पर भी छापेमारी की है, लेकिन वह नहीं मिला. करेली स्थित उसके घर पर उसके पिता एडवोकेट युसूफ मिले और उन्होंने पूछताछ में बताया है कि फैजान से डेढ़ महीने से उनका कोई संपर्क नहीं है. फैजान बख्तियार अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ता है और वहीं पर रहता है. तीन बेटों में सबसे बड़ा फैजान ही है. एएमयू में पढ़ाई के दौरान फैजान और उसका साथी अब्दुल समद आईएसआईएस के संपर्क में आए. बता दे कि एटीएस की छानबीन में दोनों ही देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं. दोनों आतंकी अबू बकर अल बगदादी का वीडियो देखते थे और इसी के बाद दोनों जिहाद की ट्रेनिंग ले रहे थे. दोनों का ब्रेन वॉश कर उनको भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा था. छात्रों को सोशल मीडिया पर ग्रुप में जोड़कर उन्हें बरगलाया जा रहा था. उनके साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. इसके बाद एटीएस फैजान और उसके साथी अब्दुल समद की तलाश में जुटी है.
ये भी पढ़ें- Azamgarh: आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट को मिला DGCA का लाइसेंस, अगले हफ्ते शुरू होगी लखनऊ के लिए पहली उड़ान
बता दें कि शुक्रवार को ही दोनों पर एटीएस ने 25-25 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया है. तो वहीं देश-विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में एटीएस ने एक आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. उससे पूछताछ में हुए खुलासे के बाद दिल्ली की स्पेशल सेल ने नैनी के रहने वाले इंजीनियर रिजवान समेत तीन अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों से ही यूपी में इस रैकेट का खुलासा हुआ था. इसी के बाद यूपी एटीएस ने लखनऊ में इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी. इसी क्रम में सितम्बर 2023 में यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने रिजवान की तलाश में नैनी में छापेमारी की थी. रिजवान के बारे में जानकारी के लिए उसके दोस्त और उसके परिजनों से कई घंटे तक पूछताछ की गई थी और अब इसी मामले में यूपी एटीएस को फैजान और अब्दुल समद की भी तलाश है. मालूम हो कि दोनों ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और शनिवार को दोनों पर इनाम घोषित किया गया. दोनों पर एटीएस ने आरोप लगाया है कि ये दोनों छात्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और युवाओं को जिहाद के लिए बरगलाने का काम कर रहे थे. फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं और एटीएस दोनों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…