राम मंदिर: प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी
Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन और राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा मंदिर के गर्भ गृह में की जाएगी. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा गया है. वह बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे और उनके ही हाथों से प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा. इससे पहले पीएम मोदी ने कार्यक्रम को लेकर मिले आमंत्रण पर अपने मन की बात को सबके सामने रखा है और एक समाचार पत्र में दिए गए साक्षात्कार में अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “मेरे लिए 22 जनवरी 2024 का अवसर, ‘हर घर अयोध्या, हर घर राम’ आने का है.”
इस साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने कहा है कि गोस्वामी तुलसीदास ने राम चरित मानस में लिखा है- ‘सफल सकल सुभ साधन साजू। राम तुम्हहि अवलोकत आजू।।’ इसका मतलब यह है कि श्रीराम के दर्शन से जीवन सफल होता है. यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस पवित्र काम में जाने के लिए न्योता मिला है.’ पीएम ने आगे कहा कि हजारों सालों से श्रीराम ने लोगों के जीवन में सकारात्मकता का संचार किया है. कुछ देर के लिए यह सोच लें कि इस पवित्र अवसर पर एक प्रधानसेवक की जगह एक सामान्य नागरिक हूं, जो किसी गांव में बैठा है तो मेरे मन में भी उतना ही आनंद और संतोष होगा जितना की प्रधानसेवक के रूप में जाने का मौका मिला है. पीएम ने साक्षात्कार में आगे कहा कि ये खुशी सिर्फ मोदी की नहीं है. यह भारत के 140 करोड़ के हृदयों की खुशी और संतोष का अवसर है.
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: मंदिर में 5 वर्ष के बाल रूप में विराजमान होंगे प्रभु श्रीराम, इस तरह की जाएगी पूजा-अर्चना
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का जोरों पर निर्माण कार्य चल रहा है तो वहीं दर्शन करने आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए भी जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है. यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. इसको लेकर जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने मीडिया को जानकारी दी और बताया कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले तैयारी जोरों पर हैं. शहर में मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जा रही है. मल्टी लेवल पार्किंग का काम पूरा होने वाला है. इससे पार्किंग में बेहतरी आएगी. 600 से ज्यादा गाड़ियां यहां पार्क की जा सकेंगी. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, जहां पर भी सरकारी जमीन खाली है वहां भी हम पार्किंग की सुविधा देंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…