देश

वाणिज्यिक विवादों में जवाबी दावा संबंधी प्रतिवाद दाखिल करने के लिए मुकदमे से पहले मध्यस्थता अनिवार्य: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने व्यवस्था दी है कि वाणिज्यिक विवादों में जवाबी दावा संबंधी प्रतिवाद दाखिल करने के लिए ‘वाणिज्यिक न्यायालय अधिनियम’ (CCA) के तहत मुकदमे से पहले मध्यस्थता नैसर्गिक तौर पर अनिवार्य है. वाणिज्यिक विवाद से जुड़े हर मुकदमे के लिए मध्यस्थता की प्रक्रिया अनिवार्य है और जब वाणिज्यिक विवाद से जुड़े प्रतिवाद की बात आती है तो न तो मामले-दर-मामले में अंतर किया जा सकता है, न ही तत्काल राहत की बात की जा सकती है.

जस्टिस मनोज जैन की कोर्ट मामले में सुनवाई कर रही है. कोर्ट ने कहा कि मुकदमे से पहले मध्यस्थता का उद्देश्य परोपकारी है. यह प्रक्रिया किसी भी रूप में त्वरित सुनवाई को बाधित नहीं करती है. इसके विपरीत मध्यस्थता का उद्देश्य ऐसी स्थिति की कल्पना करना है, जहां इस तरह की पूर्व-संस्थागत मध्यस्थता के माध्यम से मामले का निपटारा हो जाने के बाद कोई नया मामला शुरू न न हो. इसलिए इसे निर्थक प्रयास नहीं कहा जा सकता है.

उन्होंने सबसे पहले इस बात का उल्लेख किया कि याचिका एक दिलचस्प प्रस्ताव पेश करती है. उन्होंने यह भी कहा कि अनिवार्य प्रावधान को उदारतापूर्वक व्याख्यायित करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि यह विधायी जनादेश का खंडन और अवमूल्यन करेगा. इस तरह की (गलत) व्याख्या इसकी प्रकृति को अनिवार्य से वैकल्पिक की श्रेणी में ला देगा.

कोर्ट ने कहा कि उपरोक्त विमर्श के मद्देनजर यह बात स्पष्ट रूप से सामने आती है कि वाणिज्यिक विवाद से जुड़े हर मुकदमे के लिए मध्यस्थता की प्रक्रिया अनिवार्य है और जब वाणिज्यिक विवाद से जुड़े प्रतिवाद की बात आती है तो न तो मामले-दर-मामले में अंतर किया जा सकता है, न ही तत्काल राहत की बात की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- वाणिज्यिक विवादों में जवाबी दावा संबंधी प्रतिवाद दाखिल करने के लिए मुकदमे से पहले मध्यस्थता अनिवार्य: दिल्ली हाईकोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

14 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

22 minutes ago

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंडक समेत कई नदियां उफान पर, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार में गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने…

33 minutes ago