Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रेमानंद महाराज भी हुए AI का शिकार, भक्तों को किया आगाह, संदेश जारी कर की ये अपील

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक ने मथुरा के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को एक नई समस्या में डाल दिया है, जिसकी जानकारी खुद उनके आश्रम से दी गई है.

Premanand

स्वामी प्रेमानंद जी महाराज

मथुरा के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की ख्याति देश और दुनियाभर में फैली हुई है, और उनके लाखों-करोड़ों भक्त नियमित रूप से उनके प्रवचनों को सुनते हैं. लेकिन आधुनिक तकनीक ने संत प्रेमानंद महाराज को एक नई समस्या में डाल दिया है, जिसकी जानकारी खुद उनके आश्रम से दी गई है. संत प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों के लिए एक विशेष संदेश भेजा है, जिसमें उन्हें सावधान रहने की अपील की गई है.

वृंदावन में श्रीहित राधाकेलि कुंज परिकर की ओर से संत प्रेमानंद महाराज के आधिकारिक फेसबुक पेज, ‘वृंदावन रस महिमा’ के माध्यम से यह सूचना साझा की गई है. इसमें बताया गया है कि हाल के दिनों में कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग कर संत प्रेमानंद महाराज की आवाज और नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है.

संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए विशेष संदेश

इस सूचना में यह भी बताया गया कि कुछ अराजक तत्व महाराज की आवाज की नकल कर अपने उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं. वीडियो और विज्ञापनों के जरिए उनकी आवाज का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है ताकि वे उन उत्पादों को खरीदें. महाराज ने अपने भक्तों से आग्रह किया है कि वे ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार न हों.

संत प्रेमानंद महाराज के भक्त उनके प्रवचनों को गहराई से मानते हैं और उनके उपदेशों को अपने जीवन में अपनाते हैं. आश्रम से जारी इस संदेश के बाद भक्तों में चिंता तो बढ़ी है, लेकिन अब वे और अधिक सतर्क हो गए हैं.

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज की कई रील्स देखी जा रही हैं, जिनमें उनकी आवाज का इस्तेमाल उन उत्पादों के विज्ञापन के लिए किया जा रहा है जिनसे महाराज का कोई संबंध नहीं है. जब यह बात आश्रम तक पहुंची, तो महाराज ने तुरंत अपने भक्तों को सावधान कर दिया, ताकि वे किसी प्रकार के भ्रम में न पड़ें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital