देश

Ind Vs Eng: लखनऊ में आज भारत और इंग्लैंड की भिड़त, बिना टिकट वालों पर होगी FIR, इकाना के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Ind Vs Eng In Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार को होने जा रहे विश्व कप मैच को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात को लेकर भी सम्बंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं तो वहीं मैच देखने के लिए स्टेडियम आने वालों को लेकर भी सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं. टिकट लेकर ही स्टेडियम में प्रवेश कर पाएंगे. अगर कोई बिना टिकट पकड़ा गया तो उस पर एफआईआर दर्ज की जाएगी. वहीं दर्शकों को ऑनलाइन टिकट की हार्ड कॉपी लेकर आने का निर्देश दिया गया है.

बता दें कि लखनऊ में रविवार को दोपहर 2 बजे से होने जा रहे विश्वकप को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जमकर उत्साह देखा जा रहा है. सुबह से ही इकाना स्टेडियम के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी देखी जा रही है तो वहीं रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम का मुकाबला विश्व चैंपियन इंग्लैंड से होने जा रहा है,जिसने क्रिकेट प्रेमियों के अंदर और भी जोश भर दिया है. मैच देखने को लेकर कई दिनों से टिकट की मारा-मारी जारी है. तो जुगाड़ लगाकर लोग टिकट खरीद रहे हैं. इसी बीच प्रशासन ने जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं. इकाना स्टेडियम का गेट दर्शकों के लिए मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले खोल दिया जाएगा और रात साढ़े 8 बजे के बाद स्टेडियम में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: लखनऊ में चलेगा स्पिन का जादू या बल्लेबाज मचाएंगे धमाल? प्लेइंग 11 से लेकर पिच रिपोर्ट तक, जानें सभी आंक

ये सामग्री नहीं जा सकेंगे लेकर

एक बार प्रवेश के बाद अगर कोई दर्शक बाहर निकलता है तो उसे दोबारा प्रवेश नहीं दिया जाएगा. जेसीपी उपेंद्र अग्रवाल की ओर से मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है. डीसीपी विनीत जायसवाल ने बताया कि स्टेडियम में दर्शकों को सिक्के, इयरफोन, ज्वलनशील पदार्थ और पानी की बोतल लेकर जाने की इजाजत नहीं होगी. स्टेडियम के भीतर पानी की बोतल फ्री में उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए स्टॉल भी लगाए गए हैं.

सादे कपड़ों में भी तैनात रहेगी पुलिस

भारत- इंग्लैंड वर्ल्ड कप मैच के मुकाबले को देखते हुए स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. जेसीपी उपेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि पिछले तीन मैचों में स्टेडियम की सुरक्षा में 3200 पुलिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए थे. तो इस बार भी भारत का मैच होने के कारण स्टेडियम फुल होने की संभावना है. इसको देखते हुए 600 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी. सादे कपड़ों में भी जवान तैनात रहेंगे और दर्शकों पर नजर रखेंगे.

सीज होंगे वाहन

यातायात को लेकर भी स्टेडियम के आस-पास के इलाकों में कड़े निर्देश जारी किए गए हैं. मैच के दौरान शहीद पथ पर हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी बस और ऑटो को रुकने के लिए कड़ाई से मना कर दिया गया है. अगर कोई वाहन सवारियों को चढ़ाने और उतारने के लिए रुकता है तो उसे तुरंत सीज कर दिया जाएगा. प्रशासन की ओर से रविवार को 50 सिटी बसों के इस रूट पर संचालित होने की उम्मीद जताई जा रही है. इसको लेकर सभी बसों में दो सिपाहियों की तैनाती का निर्णय लिया गया है. बस और ऑटो के रुकने के लिए तीन अस्थायी स्टैंड पुलिस मुख्यालय, कंट्रोल रूम 112 और मातृ शिशु अस्पताल के पीछे खाली जमीन पर बनाए गए हैं.

इन जगहों पर चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

विश्वकप मैच के लिए भारी भीड़ उमड़ने को लेकर रविवार को 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने की तैयारी की गई है. इस सम्बंध में सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी दी कि 50 ई-बसें कामता से कानपुर रोड शहीद पथ होते हुए चलेंगी. रविवार सुबह 10 बजे से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. 20 बसें इंदिरानगर, ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन से संचालित होंगी. इसी के साथ उन्होंने बताया कि चारबाग बस स्टेशन, इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन, ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन, अवध बस स्टेशन कामता और स्कूटर इंडिया कानपुर रोड जैसे तमाम बड़े स्थानों से सिटी बसें चलेंगी, जो कि मेट्रो स्टेशन से भी लिंक रहेंगी. ताकि लोगों को किसी तरह से यातायात में परेशानी न हो.

सिंगल होंगी ये सड़कें

हुसड़िया अंडरपास से मलेशेमऊ अंडरपास, मलेशेमऊ से एसएसबी अंडरपास, शहीद पथ के दोनों तरफ सिंगल यातायात रखा गया है. पलासियो अंडरपास मैच शुरू होने से लेकर खत्म होने तक सिंगल रोड रहेगा. यहां से लोग पुलिस मुख्यालय की तरफ जा सकेंगे. बता दें कि अहिमामऊ चौराहे से पुलिस मुख्यालय होते हुए जी-20 तिराहा तक सिंगल रोड रखा गया है.

इन ट्रैफिक नियमों का करना होगा पालन

स्टेडियम परिसर तक सिर्फ कार पास वाले वाहन ही जा सकेंगे. इसके अलावा स्टेडियम से 500 मीटर की दूरी पर कोई भी निजी या व्यवसायिक वाहन नहीं आ- जा सकेंगे. इसको पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. तो वहीं स्टेडियम पार्किंग पूरी तरह भर जाने के बाद वहां से कैंसर हॉस्पिटल के बीच बनी पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने की व्यवस्था की गई है. सभी दोपहिया वाहनों के लिए अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुए पलासियो मॉल के पीछे पार्क में खड़े किए जाने की व्यवस्था की गई है. पुलिस मुख्यालय, यूपी- 112 मुख्यालय के पीछे की सड़क की तरफ अस्थायी सिटी बस, ऑटो- टेंपो स्टैंड होंगे. वाहनों को यहीं से सवारी बैठाने और उतारने को लेकर निर्देश दिए गए हैं. एयरपोर्ट की तरफ से आने वाली गाड़ियां अहिमामऊ से पहले सवारियां उतार सकेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

10 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

10 minutes ago

आज का राशिफल सिंह राशि: मिलेगी नई जिम्मेदारी, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत; प्रेम जीवन में बरतें सावधानी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…

11 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: जीवनसाथी से मिल सकता है सरप्राइज, पुरानी गलती सुधारने का मिलेगा मौका

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…

11 minutes ago