देश

Gurugram: बुजुर्ग दंपति को नशीली दवा खिलाकर 35 लाख नकद, डेढ़ करोड़ के गहने और लग्जरी कार लेकर फरार हुए नौकर

हरियाणा के गुरुग्राम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुग्राम में एक बिजनेसमैन के घर में रह रहे बुजुर्ग मां-बाप को घर में काम करने वाले नौकरों ने खाने में नशीली दवा दे दी. जिसके बाद नौकर घर में रखे 35 लाख रुपये नकद, डेढ़ करोड़ रुपये के गहने और एक इनोवा कार लेकर फरार हो गए. इस घटना को चार आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया. पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है.

नशीली दवा खिलाकर नौकरों ने की लूट

मिली जानकारी के मुताबिक, ईस्ट गुरुग्राम में रहने वाले एक बिजनेसमैन के बुजुर्ग मां-बाप रहते हैं. उनके घर में एक हफ्ते पहले ही कुछ नौकरों को रखा गया था. जिन्होंने दंपति को खाने में नशीली दवा खिला दी. जब दोनों बेहोश हो गए तो घर में रखा सारा कैश और गहने के अलावा एक इनोवा कार लेकर नौकर फरार हो गए. लूट की ये घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

घर में बेहोश पड़े मिले बुजुर्ग दंपति

पीड़ित दंपति के बेटे अचल गर्ग ने पुलिस को बताया कि वह बिजनेसमैन है और दिल्ली में उसका कारोबार है. गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जयपुर घूमने के लिए गए थे. घर में उनके मां-बाप अकेले थे. उसी दिन उनकी बहन ने फोन करके बताया कि मम्मी-पापा घर में बेहोश होकर पड़े हुए हैं. इसके साथ ही घर में लूटपाट हुई है. दोनों अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी मिलने के बाद जयपुर से आनन-फानन में वापस लौट आए. घर में जब चेक किया गया तो नकदी और गहने गायब थे. इसके साथ ही इनोवा कार भी लेकर आरोपी फरार हो गए.

यह भी पढ़ें- UP News: 50 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मी होंगे जबरिया रिटायर, 30 नवम्बर तक लिस्ट तैयार करने के निर्देश

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि लूटपाट को अंजाम देने वाला आरोपी वीरेंद्र और उसकी पत्नी यशोदा नेपाल के रहने वाले हैं. कुछ दिन पहले ही दोनों को अचल गर्ग ने घर पर काम के लिए रखा था. घटना के बारे में ईस्ट डीसीपी मयंक गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है. घर से कुछ अहम सबूत भी मिले हैं. जिसके जरिए जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है. फुटेज को खंगाला गया है. उसी से आरोपियों की पहचान की गई है. पुलिस की टीमों को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

5 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

58 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

58 minutes ago