दुनिया

Israel Hamas War: गाजा में IDF ने लहराया अपना झंडा, नेतन्याहू बोले- कड़ी परीक्षा से गुजर रहे, हमारे सामने करो या मरो की स्थिति

इजरायल-हमास के बीच शुरू हुए युद्ध कको तीन सप्ताह से भी अधिक समय हो गया है. इजरायल ने एयर स्ट्राइक के बाद अब जमीनी युद्ध को शुरू कर दिया है. जिसमें इजरायल की सेना ने गाजा पट्टी में घुसकर हमास के आतंकियों को ढेर करने में जुटी हुई है. इजरायली सेना के टैंक गाजा पट्टी में एंट्री कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक इजरायली पत्रकार ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें IDF के सैनिक गाजा में इजरायली झंडा फहरा रहे हैं.

गाजा पट्टी में इजरायली सेना ने झंडा फहराया

इजरायली पत्रकार हनन्या नफ्ताली ने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” इजरायली सैनिकों ने गाजा पट्टी में इजरायल का झंडा फहराया, जैसे निया ने ISIS को हराया, वैसे ही हम हमास को हरा रहे हैं. कट्टरपंथी इस्लाम मानवता का दुश्मन है. इजरायल इस दुनिया को एक बेहतर जगह बना रहा है.”

“हमास के खिलाफ जंग अभी और चलेगी”

इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि हमास के खिलाफ जंग अभी और चलेगी, ये काफी कठिन लड़ाई है. हमास ने कहा कि इजरायल बंधक बनाए गए सभी फिलिस्तीनियों को रिहा करे, उसके बदले में वह भी इजरायली नागरिकों को रिहा कर देगा.

यह भी पढ़ें-Israel Hamas War: गाजा में इंटरनेट सेवा देने की घोषणा पर भड़का इजरायल, कहा- एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक से तोड़ेंगे सारे संबंध

नेतन्याहू ने आगे कहा कि कुछ पल ऐसे भी आते हैं, जब देश के सामने दो संभावनाएं होती हैं, करो या मरो. इस समय इजरायल उसी तरह की कड़ी परीक्षा से गुजर रहा है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि इसका अंत बहुत जल्द होगा और इजरायल विजेता बनेगा.

“दुश्मनों को खोज कर मारेंगे”

बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते शनिवार को कहा था कि IDF सैनिकों ने दूसरे चरण के युद्ध की शुरुआत कर दी है. हमास के लड़ाकों के खिलाफ अंडरग्राउंड ऑपरेशन शुरू हो गया है. नेतन्याहू ने कहा कि दुश्मन चाहे जमीन के अंदर या फिर आकाश और पाताल में छिपे हों, उन्हें खोज निकालेंगे और खत्म करेंगे. गाजा पर हुई बमबारी को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि शुक्रवार की देर शाम सेना गाजा में घुसी थी. यह युद्ध के दूसरे चरण की शुरुआत थी. हमने ग्राउंड ऑपरेशन का विस्तार करने का फैसला वॉर कैबिनेट और सिक्योरिटी कैबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति से लिया. हमने संतुलित तरीके से यह फैसला लिया है.’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

7 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

8 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

8 hours ago