Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs ENG: लखनऊ में चलेगा स्पिन का जादू या बल्लेबाज मचाएंगे धमाल? प्लेइंग 11 से लेकर पिच रिपोर्ट तक, जानें सभी आंकड़े

IND vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 का 29 वां मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. लखनऊ स्थित इकाना स्डेडियम में दोनों टीमें दोपहर दो बजे से भिड़ेंगी.

IND vs ENG

भारत vs इंग्लैंड (सोर्स-X)

IND vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 का 29 वां मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में दोनों टीमें दोपहर दो बजे से भिड़ेंगी. इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा. दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक पांच-पांच मैच खेल चुकी हैं. भारत ने जहां पांचों मैच में जीत दर्ज की है. वहीं इंग्लैंड को पांच में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है. ऐसे में आज इंग्लैंड की कोशिश होगी कि जीत की पटरी पर वापस आया जाए. दूसरी तरफ, भारतीय टीम आज जीत का छक्का लगाने को कोशिश करेगी.

इकाना स्टेडियम की कैसी है पिच

लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम की पिच सूखी है. इकाना की पिच स्पिन फ्रेंडली है. यहां पर स्कोर चेज करना काफी मुश्किल हो जाता है. बल्लेबाजों को शुरुआत के ओवरों में मदद मिलती है लेकिन उसके बाद स्पिन गेंदबाजों को खुब मदद मिलती है. वर्ल्ड कप में सामान्य सा पिच देखने को मिला है. लखनऊ में अब तक 12 वनडे मैच खेले गए हैं. जिसमें 9 दफा पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं तीन बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. यहां पर गेंदबाजों का रोल काफी अहम होता है.

लखनऊ में मौसम का हाल

वर्ल्ड कप का 29वां मैच इंग्लैंड और भारत के बीच लखनऊ में खेला जाएगा. इस मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, आकाश में बादल छाए रह सकते हैं. बारिश की संभावना पांच प्रतिशत से भी कम है. क्रिकेट फैंस पूरे मैच का आनंद उठा सकते हैं. लखनऊ में दिन का तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मैच में ओस का भी अहम रोल होगा.

भारत और इंग्लैंड हेड टू हेड आंकड़े

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 106 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें से भारत ने 57 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि, 44 मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है. वर्ल्ड कप में दोनों टीम आठ बार आमने सामने हुए हैं. इसमें इंग्लैंड ने चार मैच में जीत दर्ज की है. वहीं भारत को तीन बार जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है. टीम इंडिया 2003 के बाद से इंग्लैंड से कोई मैच नहीं जीता है. साल 2019 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को लीग राउंड में एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था और वह मैच इंग्लैंड के खिलाफ ही थी. ऐसे में आज टीम इंडिया के पास जीतने का मौका है.

ये भी पढ़ें- NED vs BAN: वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स ने दर्ज की दूसरी जीत, बांग्लादेश को 87 रनों से हराया

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी.

इंग्लैंड टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital