देश

SLBS राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने भी की शिरकत

नई दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आज प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि थीं. वहीं कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि, शिक्षा तथा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान थे. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. हरि गौतम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय भी बतौर अतिथि शामिल हुए. वहीं कल लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपेन्द्र राय ने शिरकत की थी.

वेद सिर्फ एक ग्रंथ नहीं है, सर्व विद्या की एक महा ग्रंथ है

विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि सभ्यता की सबसे पुरानी ग्रंथ वेद है. वेद संस्कृत में ही लिखी गई थी. वेद सिर्फ एक ग्रंथ नहीं है, सर्व विद्या की एक महाग्रंथ है और उन सारे विषयों को आज के समय में सर्व जन विदित करने के लिए माध्यम संस्कृत भाषा है. वहीं आज हमारे समाज में वेद पूजा पाठ की एक प्रति बन गई है. उस ज्ञान को पहुंचाने के लिए संस्कृत विश्व विद्यालयों की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें: LBS यूनिवर्सिटी के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मधुरञ्जनी’ में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय, बोले-संस्कृत में ही है सच्ची ताकत

संस्कृत व्याकरण अप्रतिम प्रतिभा की उपलब्धि

यूनिवर्सिटी को केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता मिलने के बाद पहली बार दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी सभा को संबोधित किया. अपने भाषण में महामहिम ने कहा की संस्कृत व्याकरण अप्रतिम प्रतिभा की उपलब्धि है, इस पर हमें गर्व होना चाहिए. वहीं उन्होंने संस्कृत भाषा की गहनता पर भी प्रकाश डाला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने SLBS राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी शुभकामना भी दी. वहीं उन्होंने छात्रों को सम्मानित भी किया.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

19 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago