Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

SLBS राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने भी की शिरकत

New Delhi: नई दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आज प्रधम दीक्षांत समारोह में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय शामिल हुए.

SLBS राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय

नई दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आज प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि थीं. वहीं कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि, शिक्षा तथा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान थे. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. हरि गौतम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय भी बतौर अतिथि शामिल हुए. वहीं कल लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपेन्द्र राय ने शिरकत की थी.

वेद सिर्फ एक ग्रंथ नहीं है, सर्व विद्या की एक महा ग्रंथ है

विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि सभ्यता की सबसे पुरानी ग्रंथ वेद है. वेद संस्कृत में ही लिखी गई थी. वेद सिर्फ एक ग्रंथ नहीं है, सर्व विद्या की एक महाग्रंथ है और उन सारे विषयों को आज के समय में सर्व जन विदित करने के लिए माध्यम संस्कृत भाषा है. वहीं आज हमारे समाज में वेद पूजा पाठ की एक प्रति बन गई है. उस ज्ञान को पहुंचाने के लिए संस्कृत विश्व विद्यालयों की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें: LBS यूनिवर्सिटी के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मधुरञ्जनी’ में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय, बोले-संस्कृत में ही है सच्ची ताकत

संस्कृत व्याकरण अप्रतिम प्रतिभा की उपलब्धि

यूनिवर्सिटी को केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता मिलने के बाद पहली बार दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी सभा को संबोधित किया. अपने भाषण में महामहिम ने कहा की संस्कृत व्याकरण अप्रतिम प्रतिभा की उपलब्धि है, इस पर हमें गर्व होना चाहिए. वहीं उन्होंने संस्कृत भाषा की गहनता पर भी प्रकाश डाला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने SLBS राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी शुभकामना भी दी. वहीं उन्होंने छात्रों को सम्मानित भी किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital