दुनिया

Pakistan: फिर दहला पेशावर! स्कूल के पास IED ब्लास्ट में 2 बच्चे समेत 7 लोग घायल, जांच में जुटी एजेंसियां

Pakistan news: पाकिस्तान के पेशावर शहर के वारसाक रोड पर एक स्कूल के पास जोरदार विस्फोट हुआ है. इसकी जानकारी पाकिस्तानी के जियो न्यूज मीडिया की तरफ से मिली है. इस जोरदार विस्फोट में 2 बच्चों समेत 7 लोग घायल होने की खबर सामने आई है. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद मौके अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे. इस ब्लास्ट का एक वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल मौके पर पुलिस और बचाव दल की टीम मौजूद है और राहत बचाव कार्य किया जा रहा है. हालांकि ब्लास्ट किसी वजह से हुआ और किसने करवाया इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

ब्लास्ट के बाद पेशावर पुलिस और जांच एजेंसियां जांच में जुट गई है और ब्लास्ट कैसे हुआ. इसमें किसका हाथ है यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

4 किलो एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल

पुलिस के मुताबिक, स्कूल के पास यह एक्सप्लोसिव की वजह से ब्लास्ट हुआ है. घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रहा है. घायल बच्चों की उम्र 7 साल से 10 साल के बीच है. रिपोर्ट के मुताबिक हमले में 4 किलो एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल कल किया गया था, जिसमें सीमेंट की एक ईंट से छिपाया गया था. पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आगे की जांच चल रही है. एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ब्लास्ट में घायल हुए बच्चों ने उस समय स्कूल की ड्रेस नहीं पहनी हुई थी.

सड़क किनारे हुआ धमाका

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है. सड़क के किनारे कुछ लोग खड़े हुए हैं. इस दौरान वहां अचानक ब्लास्ट हो जाता है और फिर वीडियो में केवल धुंआ नजर आ रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

25 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

30 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

38 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

1 hour ago