मंगेतर समीर खान के साथ जावरिया खान
Pakistani Girl Reached India: पाकिस्तानी नागरिक जावेरिया खान अपने मंगेतर समीर खान से शादी करने के लिए भारत पहुंचीं. पाकिस्तान की जावरिया खान को शादी करने के लिए भारत सरकार ने वीजा दे दिया है. कराची की रहने वाली जावरिया खान को भारत सरकार ने 45 दिन का वीजा दिया है.
भारत पहुंची जावेरिया
जावरिया खान आज भारत पहुंच चुकी हैं. उन्होंने अटारी सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश किया है. यहां पर उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया. इनमें उनके होने वाले पति समीर खान और उनके पिता अहमद कमाल खान यूसुफजई शामिल थे. बता दें कि दोनों श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे. इससे पहले जावेरिया खान को भारत ने दो बार वीजा देने से मना कर दिया था. साल 2018 में जावरिया खान की सगाई समीर खान से हुई थी. अगले साल छह जनवरी को समीर और जावरिया की शादी होने जा रही है.
भारत सरकार का किया शुक्रिया
वहीं भारत पहुंचने पर जावेरिया खानम ने कहा, “मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करती हूं. हम 5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं, भारत के वीजे के लिए हम काफी समय से कोशिश कर रहे थे, मैं बेहद खुश हूं. मैरेज वीजा को लेकर भी प्रक्रिया होनी चाहिए.” जावेरिया खानम भारत आकर काफी खुश नजर आ रही हैं.
जवेरिया खानम के मंगेतर समीर खान ने जावेरिया खानम के भारत पहुंचने पर कहा, “.दोनों ही देशों ने हमें मिलाने के लिए प्रयास किए हैं.जब नीयत साफ होती है तो कोई बाधा बीच में नहीं आती है.मैं चाहूंगा कि दोनों देश सुरक्षा के तहत मैरेज वीजा की प्रक्रिया शुरू करें.”
इसे भी पढ़ें: अडानी पोर्ट ने बनाया नेशनल कीर्तिमान, एक महीने में संभाले 3 लाख कंटेनर, सालाना आधार पर 42 फीसदी का रिकॉर्ड
ऐसे शुरु हुई लव स्टोरी
समीर खान ने बताया कि करीब पांच साल 6 महीना पहले मैंने अपनी मां के मोबाइल फोन में जावरिया का फोटो देखा था जिसके बाद मुझे जावरिया से प्यार हो गया. जब मैंने मां से पूछा कि यह लड़की कौन है तब उन्होंने बताया कि यह कराची में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार अजमत इस्माइल खान की बेटी है.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…