Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

LBS यूनिवर्सिटी के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मधुरञ्जनी’ में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय, बोले-संस्कृत में ही है सच्ची ताकत

सभा को संबोधित करते हुए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय ने कहा कि भारत के उपनिषदों और वेदों को डिकोड करके दुनिया के और देशों ने पाया और सीखा है.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

New Delhi: नई दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय ने शिरकत की. आयोजकों ने उपेन्द्र राय का अतिथि भाव से स्वागत किया. सभा को संबोधित करते हुए सीएमडी उपेन्द्र राय ने कहा कि भारत के उपनिषदों और वेदों को डिकोड करके दुनिया के और देशों ने पाया है और सीखा है.

हमने अपनी हस्ती को खो जाने दिया: उपेन्द्र राय

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय बोले— “समय के साथ हमने अपनी हस्ती को जाने दिया, खो जाने दिया. आचार्य चाणक्य जैसे संस्कृत के प्रकांड विद्वान ने देश के सभी राजाओं और सूबेदारों को कहा कि हम आक्रमण नहीं करते, हम अहिंसात्मक हैं ये अच्छी बात है. लेकिन हमें इतनी तैयारी तो रखनी ही चाहिए कि कोई दूसरा हमारी सीमा को तोड़ते हुए हमारे घर में न घुस आए.”

राजाओं और सूबेदारों की वजह से 3 हजार साल गुलाम रहा देश: उपेन्द्र राय

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय ने कहा- “…लेकिन इतनी-सी बात आज से 4000 साल पहले हमारे राजाओं और सूबेदारों को समझ नहीं आई और छोटे-छोटे स्वार्थों के कारण हमारा देश करीब 3000 सालों तक गुलाम रहा. इस गुलामी के कारण कहीं न कहीं हमारे मन में ये बात बैठी हुई है कि संस्कृत में वो ताकत नहीं है.”

उपेन्द्र राय ने कहा कि संस्कृत में ही सच्ची ताकत है,जिसे पहचानने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मैं कई संस्थानों में हाल के दिनों में गया हूं लेकिन मैं दावे के साथ कहता हूं कि लाल बहादुर शास्त्री विश्वविद्यालय के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा है.

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय को सम्मानित किया गया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital