देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

World Environment Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी.

World Environment Day आज मनाया जा रहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम अपने ग्रह की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करें. आइए हम संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करें. पर्यावरण के लिए हर कदम एक अंतर पैदा करता है और हमारे सामूहिक प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरियाली भरी धरती तैयार हो सकती है.”

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “इस विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम अपने ग्रह की रक्षा करने और हमारे सामने आने वाली चुनौतियों पर काबू पाने के लिए अपने प्रयासों को और गहरा करें. मैं उन सभी लोगों की भी सराहना करता हूं जो हमारे पर्यावरण को हरा-भरा और बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं. जो प्रकृति की रक्षा करते हैं प्रकृति उसकी रक्षा करती है. पर्यावरण में संतुलन हमारी पुरातन परंपरा का एक अहम हिस्सा है. हम जो भी करते हैं उसका सीधा असर हमारे पर्यावरण पर पड़ता है. पर्यावरण को लेकर यह जरूरी है कि दुनिया के सभी देश निहित स्वार्थ से ऊपर उठकर सोचे.”

गृह मंत्री ने दी बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “विश्व पर्यावरण दिवस पर बधाई. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपने सतत विकास लक्ष्यों को उल्लेखनीय गति से प्राप्त कर रहा है. यह अवसर एक बेहतर विश्व बनाने के हमारे संकल्प और गठबंधन को और मजबूत करेगा.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम दैनिक जीवन में संधारणीय आदतें अपनाकर अपने पर्यावरण की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लें. प्रकृति की रक्षा करना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि हमारे राष्ट्र और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य भी है.”

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ आज मना रहे अपना 53वां जन्मदिन, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “विश्व पर्यावरण दिवस पर, हम अपने ग्रह की रक्षा करने और संधारणीय जीवन को बढ़ावा देने की तत्काल आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक साथ आते हैं. पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, हमारी सरकार ने पर्यावरण क्षरण से निपटने के लिए सक्रिय पहल की है. स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना, नमामि गंगे कार्यक्रम और एक पेड़ मां के नाम स्वच्छ और हरित भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के शानदार उदाहरण हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

29 minutes ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

46 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

1 hour ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

2 hours ago