यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. सीएम योगी के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना की.
पीएम मोदी ने CM Yogi को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.”
Birthday wishes to Uttar Pradesh Chief Minister, Yogi Adityanath Ji. He has tirelessly worked to transform UP across different sectors, which has improved the quality of life for the people of the state. May he be blessed with a long and healthy life.@myogiadityanath
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2025
CM Yogi ने पीएम का जताया आभार
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “मन को आत्मीयता, प्रेरणा और ऊर्जा से अभिसिंचित करती मंगलमयी शुभकामनाओं के लिए आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री. आपकी शुभेच्छाएं अक्षय ऊर्जा का स्रोत हैं और 25 करोड़ प्रदेश वासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के हमारे संकल्प की पूर्ति हेतु अथाह शक्ति प्रदान करने वाली हैं. नेशन फर्स्ट की भावना से दीप्त आपके यशस्वी मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि के पथ पर उत्तर प्रदेश अविराम गतिशील है.”
अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीब कल्याण के लाभ पहुंचा रही है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं.”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीबकल्याण के लाभ पहुँचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) June 5, 2025
यह भी पढे़ें- यह भी पढ़ें- बिलावल भुट्टो के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने दिया करारा जवाब, बोले- ये मूर्खतापूर्ण है, क्योंकि आपकी मां…
भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “ओजस्वी वक्ता, कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, विकास पुरुष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें प्रभु श्रीराम जी से मेरी यही कामना है.”
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

