देश

गुयाना में कैरेबियाई नेताओं से मिले प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति इरफान अली बोले- पीएम मोदी की यात्रा स्थायी साझेदारी का प्रमाण

गुयाना की ऐतिहासिक यात्रा पर गए पीएम मोदी ने बुधवार सुबह (भारतीय समयानुसार) जॉर्जटाउन पहुंचने के तुरंत बाद कई कैरेबियाई कम्युनिटी (सीएआरआईसीओएम) के नेताओं से मुलाकात की. यह जानकारी गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने दी.

बता दें यह 56 वर्षों में दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है. जी 20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद रियो डी जेनेरियो से एयरपोर्ट पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत गुयाना के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) मार्क एंथनी फिलिप्स ने एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्रियों के साथ किया.

घनिष्ठ और जीवंत कार्य संबंध

गुयाना के राष्ट्रपति ने (बुधवार शाम, भारतीय समयानुसार) एक्स पर पोस्ट किया, “कल शाम, मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय राजकीय दौरे के लिए गुयाना में स्वागत किया. बाद में शाम को जॉर्जटाउन के गुयाना मैरियट होटल में मुझे प्रधानमंत्री मोदी को कई सीएआरआईसीओएम नेताओं से मिलवाने का सौभाग्य मिला, जो दूसरे भारत-सीएआरआईसीओएम शिखर सम्मेलन के लिए यहां आए हैं. इस बैठक ने भारत और कैरीबियाई देशों के बीच मजबूत होते संबंधों को रेखांकित किया, जो साझा मूल्यों और आपसी प्रगति के दृष्टिकोण पर आधारित है.”

गुयाना के नेता ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना में भारतीय प्रवासियों के सदस्यों से जुड़ने का अवसर भी मिला. उन्होंने कहा, “हमारी ‘वन गुयाना’ पहल के तहत सांस्कृतिक प्रदर्शन को देखना बहुत ही सुखद था, जो कि विविधता में एकता और हमारे राष्ट्रों को जोड़ने वाले गहरे संबंधों का सेलीब्रेशन था.” प्रधानमंत्री मोदी ग्लोबल साउथ के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं. वहीं 15 सदस्यीय सीएआरआईसीओएम भारत के साथ ‘घनिष्ठ और जीवंत कार्य संबंध’ बनाए रखने पर जोर दे रहा है.

पीएम मोदी करेंगे संसद के विशेष सत्र को संबोधित

अली ने कहा, “आज हम उच्च स्तरीय चर्चाओं में शामिल होने और समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर के माध्यम से कई समझौतों को औपचारिक रूप देने के लिए तत्पर हैं. यह यात्रा गुयाना और भारत के बीच स्थायी साझेदारी का प्रमाण है और मुझे विश्वास है कि इससे भविष्य में और भी अधिक सहयोग बढ़ेगा.” गुयाना की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी भारत-सीएआरआईसीओएम शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करने के अलावा संसद के एक विशेष सत्र को भी संबोधित करेंगे.

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

6 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago