महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: इस बार महाकुंभ में आधुनिक उपकरणों से होगी स्वच्छता, प्राधिकरण खर्च करेगा 45 से 50 लाख रुपये

महाकुंभ नगर : महाकुंभ 2025 में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्नानार्थियों को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करने के लिए आधुनिक स्वच्छता उपकरणों का उपयोग किया जाएगा. इसके लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से तैयारी कर ली गई है और मेला शुरू होने से पूर्व इन आधुनिक उपकरणों को तैनात कर दिया जाएगा. इन उपकरणों की खरीद पर 45 से 50 लाख खर्च की संभावना है. इन उपकरणों में 10 मैनुअल वॉक-बिहाइंड स्वीपिंग मशीन और 2 बैटरी ऑपरेटेड वैक्यूम टाइप लिटर पिकर शामिल हैं. यह कदम न केवल महाकुंभ को स्वच्छता प्रदान करेगा, बल्कि श्रद्धालुओं को एक साफ और हरित वातावरण भी प्रदान करेगा.

बिना धूल उड़ाए प्रभावी ढंग से होगी सफाई

महाकुंभ 2025 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्नानार्थियों को बेहतर सुविधा और अनुभूति के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के पक्के घाटों, फुटपाथों, सड़कों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के लिए कॉम्पैक्ट मैनुअल स्वीपिंग मशीन का उपयोग किया जाएगा. पर्यावरण-अनुकूल उपकरण के रूप में, यह ईंधन या बिजली की आवश्यकता के बिना संचालित होता है जिससे इसके पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है. मशीन को मैन्युअल रूप से संचालित किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यह धूल उड़ाए बिना प्रभावी ढंग से सफाई करती है. इसका एर्गोनोमिक डिजाइन उपयोग के दौरान कम्फर्ट सुनिश्चित करता है, जबकि सड़कों की सफाई में इसकी दक्षता, इसे संचालित करना और रखरखाव करना आसान बनाती है. यह उपकरण स्वच्छता कर्मियों को अपने कार्यों को अधिक कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से करने के साथ-साथ स्वच्छ और हरित वातावरण में योगदान करने के लिए सक्षम बनाता है.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: सीएम योगी के निर्देश पर महाकुंभ में स्वच्छता के लिए किए जा रहे विशेष इंतजाम, स्पेशल ऑफिसर करेंगे संतों और श्रद्धालुओं की हिफाजत

बैटरी चालित मशीन उठाएगी कूड़ा

इसके साथ ही साफ सफाई के लिए बैटरी चालित वैक्यूम टाइप लिटर पिकर भी मेला क्षेत्र में शामिल किया जाएगा. यह कूड़ा बीनने वाली मशीन एक बैटरी चालित, राइड-ऑन कम वॉक-अलॉन्ग पावर-सक्शन वैक्यूम मशीन है जिसे कूड़े और मलबे के संग्रह के लिए डिजाइन किया गया है. यह मेले में विभिन्न सतहों को प्रभावी ढंग से साफ करेगा. इसका कॉम्पैक्ट आकार इसे मेला क्षेत्र के किसी भी क्षेत्र में आसानी से संचालित करने की अनुमति देता है. यह उन्नत, पर्यावरण अनुकूल उपकरण वाहन से जुड़ा हुआ है, जो मैन्युअल श्रम की आवश्यकता के बिना उत्कृष्ट गतिशीलता और संचालन प्रदान करता है. इसकी शक्तिशाली वैक्यूम कार्यक्षमता अपशिष्ट पदार्थों की त्वरित, संपूर्ण और प्रभावी सफाई सुनिश्चित करती है, जबकि इसकी टिकाऊ बैटरी शक्ति पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और कार्बन एमिशन को कम करने में मदद करती है.

मेला से पूर्व स्वच्छताकर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

मेला क्षेत्र की सफाई के लिए इन उपकरणों की खरीद पर लगभग 45-50 लाख का खर्च होने की संभावना है. यह खर्च प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा. प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग में इनकी खरीद की मंजूरी प्रदान कर दी गई है. विशेष कार्याधिकारी मेला, आकांक्षा राना ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. स्वच्छता कर्मियों को और सशक्त बनाने के लिए इन अत्याधुनिक मशीनों को डिप्लॉय किया जा रहा है. मेला शुरू होने से पूर्व ये मशीनें यहां पहुंच जाएंगी और इनको संचालित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया जाएगा.

विशाल तलवार

Recent Posts

‘प्रखर राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के बुलंद स्वर थे बालासाहेब ठाकरे…’ पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने शिवसेना के संस्थापक…

6 minutes ago

महिला से चेन लूटकर भाग रहे थे बदमाश, लोनी में हो गया एनकाउंटर, एक बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद के लोनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चेन स्नैचिंग का आरोपी दीपक…

8 minutes ago

अशोक सिंहल की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह का भावुक नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के तमाम शीर्ष नेताओं ने विश्व हिंदू परिषद…

13 minutes ago

गोंदिया के जंगल में महिला को गोद डाला, चाकू से किए कई वार; दोस्त के साथ शाम को घूमने गई थी

Gondia Murder Case: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडराणी जंगल में मध्य प्रदेश की 35…

22 minutes ago

‘जो इंद्रियों को वश में रखता है, वही पाता है परम शांति…’ पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध संस्कृत…

1 hour ago

मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका माथा, रखी पुनर्निर्माण की आधारशिला

पीएम मोदी ने अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 100 साल से अधिक…

1 hour ago