देवेंद्र सिंह राणा.
Devender Singh Rana Dies: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के नगरोटा विधानसभा से विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र सिंह राणा का गुरुवार को हरियाणा के फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 59 वर्ष के थे.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “श्री देवेंद्र सिंह राणा जी का आकस्मिक निधन स्तब्ध करने वाला है. वह एक वरिष्ठ नेता थे. उन्होंने जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए बड़ी ही लगन से काम किया. उन्होंने हाल ही में विधानसभा चुनाव जीता था और जम्मू-कश्मीर में भाजपा को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति.”
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने भी राणा के आकस्मिक निधन पर दुख जताया. सीएम अब्दुल्ला ने अपने एक्स हैंडल पर घाटी में अपने और राणा के बिताए कुछ यादगार पलों को साझा किया है.
उन्होंने कहा कि राणा का निधन एक बुरी खबर है. “कल देर रात खौफनाक खबर आई और मैं अब तक इसे स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं. मुझे पता है कि पिछले कुछ सालों में हमारे बीच मतभेद रहे हैं देवेंद्र, लेकिन मैं उन मजेदार पलों पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं जो हमने साथ में बिताए हैं. हमने कई बेहतरीन काम साथ में किए और उनकी बहुत सी यादें हैं. आप बहुत जल्दी चले गए और हम आपको याद करेंगे. अब आपकी आत्मा को शांति मिले डीएसआर. मेरी संवेदनाएं आपके परिवार के साथ हैं और मैं उन्हें अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं खोज पा रहा हूं.”
बता दें कि राणा कभी सीएम उमर अब्दुल्ला के भरोसेमंद सिपहसालार थे और उमर अब्दुल्ला के पिछले कार्यकाल में वह राजनीतिक सलाहकार थे. हालांकि, मतभेद बढ़ने पर अक्टूबर 2021 में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद राणा ने इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए.
राणा के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, “उनके निधन से हमने एक देशभक्त और व्यापक रूप से सम्मानित नेता खो दिया है जो जम्मू-कश्मीर के लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध थे. मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ओम शांति.”
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, “वरिष्ठ भाजपा नेता और नगरोटा से विधायक श्री देवेन्द्र सिंह राणा जी के असामयिक निधन से बहुत दुःख हुआ. जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और जम्मू-कश्मीर के लोगों के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उनका जाना पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. ॐ शांति!”
पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी राणा की मौत पर संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने एक्स पर कहा, “देवेंद्र राणा जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं.”
ज्ञात हो कि राणा ने 2024 के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक वोटों से जीत हासिल की थी. विधानसभा चुनाव में कोई भी अन्य उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के खिलाफ इतनी बड़ी जीत हासिल नहीं कर सका.
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक गुलाम अहमद मीर ने भी उनकी मौत पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “मृतक के परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. राजनीति और उससे इतर कई मुद्दों पर उनके साथ बातचीत की. राणा एक महान, मदद को तैयार और दूरदर्शी नेता थे. एक उद्यमी थे जिनकी व्यावसायिक सूझबूझ ने जम्मू-कश्मीर में लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए.”
-भारत एक्सप्रेस
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…