एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Aero India Show 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है. इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ‘एरो इंडिया’ आज सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि भारत के आत्मविश्वास का प्रतिबिम्ब भी है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘एरो इंडिया’ भारत की नई ताकत व क्षमताओं को परिलक्षित करता है. भारत आज न केवल एक बाजार है बल्कि कई देशों के लिए संभावित रक्षा साझेदार भी है. उन्होंने कहा कि देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं. इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं. इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है. पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का न्यू इंडिया न तो कोई अवसर गंवाएगा और न ही उसकी मेहनत में कोई कमी आएगी.
एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रक्षा एक एसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है. हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए.
ये भी पढ़ें: Aero India Show 2023: बेंगलुरु में आज से शुरू होगा एयरो शो, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 98 देश होंगे शामिल
एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे रक्षा क्षेत्र ने कुछ वर्षों में एक लंबी यात्रा तय की है. इस यात्रा में रक्षा क्षेत्र ने सफलता के कई पड़ाव पार किए जो आगे चल कर इस क्षेत्र में मज़बूती का स्तंभ बने हैं. एयरो इंडिया भी उन्हीं स्तंभों में से एक है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…