देश

“जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार, वहां लूटपाट और अपराध का राज”, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां उन्होंने बिश्रामपुर में एक रेली को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव भी हो रहा है, मुझे मिली खबर के अनुसार बड़े उत्साह और उमंग के साथ भारी मतदान हो रहा है. सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि बिना डरे, बिना हिचके मतदान अवश्य करें.

“कांग्रेस के लिए आदिवासियों का कोई वजूद ही नहीं था”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान जहां एक तरफ अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तो दूसरी तरफ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारत में हमारे आदिवासी भाई-बहनों की आबादी 9-10 करोड़ के आसपास है. लेकिन आजादी के बाद, दशकों तक कांग्रेस के लिए आदिवासियों का कोई वजूद ही नहीं था, उन्हें उनके नसीब पर छोड़ दिया गया था. कांग्रेस ने कभी आपकी चिंता नहीं की, आपके बच्चों के बारे में नहीं सोचा. जबकि भाजपा ने हमेशा आदिवासी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. आदिवासी समाज के लिए केंद्र सरकार का बजट हमने 5 गुना बढ़ा दिया है.

कांग्रेस सरकार में आतंकियों के हौसले बढ़ जाते हैं- पीएम

आपके बच्चों की अच्छी पढ़ाई हो, इसलिए आदिवासी क्षेत्रों में 500 नए एकलव्य मॉडल स्कूल भी बनाए जा रहे हैं. पिछले 9 वर्षों में भाजपा सरकार आदिवासी परिवारों को लाखों नए पट्टे दे चुकी है. 9 साल पहले तक जहां मात्र 23 हजार सामुदायिक पट्टे दिए गए थे. वहीं हमने उन्हें 80 हजार से अधिक नए सामुदायिक पट्टे दिए हैं. इसीलिए हर छत्तीसगढ़ी एक ही बात कहता है- भाजपा आवत है. जब जब कांग्रेस सरकार में आती है, तब तब देश में आतंकवादियों और नक्सलियों के हौंसले बढ़ जाते हैं.

जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार वहां ज्यादा अपराध

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस जिस राज्य में कांग्रेस सत्ता में होती है वहां अपराध और लूटपाट का राज ही चलता है. कांग्रेस सरकार नक्सल हिंसा को काबू करने में असफल रही है. बीते कुछ समय में भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं को हमसे छीना गया है. कुछ दिन पहले भी हमारे एक साथी को गोली मारकर उसका जीवन तबाह कर दिया. भाजपा का ऐसा नेतृत्व रहा है, जिसने हमेशा गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़े और आदिवासी समाज की आकांक्षाओं को समझा है.

यह भी पढ़ें- “ये वसूली सरकार है, भू पे करो और महादेव ऐप चलाओ”, अनुराग ठाकुर ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, बोले- 508 करोड़ की घूस खाई

एक तरफ भाजपा का संकल्प पत्र है, दूसरी तरफ कांग्रेस का झूठ का कारोबार. आप सभी को कांग्रेस ने विश्वासघात के सिवाय कुछ नहीं दिया है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपने भी पूरे नहीं किए. इन्होंने तो महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया. महादेव सट्टेबाजी घोटाले की चर्चा आज देश-विदेश में हो रही है. कांग्रेस ने अपनी तिजोरी भरने के लिए आपके बच्चों से सट्टेबाजी करवाई है. यहां के मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों के बाद कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गजों ने भी उनसे किनारा कर लिया है. ये आरोप इतने गंभीर हैं, सबूत इतने सटीक हैं कि कांग्रेस के लिए अपने मुख्यमंत्री का बचाव करना भी मुश्किल हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

16 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

41 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

51 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago