देश

“ये वसूली सरकार है, भू पे करो और महादेव ऐप चलाओ”, अनुराग ठाकुर ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, बोले- 508 करोड़ की घूस खाई

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. नेता एक-दूसरे पर जमकर हमलावर हो रहे हैं. इसी बीच भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन किसी काम का नहीं है. छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता के साथ धोखा किया.महादेव एप से 508 करोड़ रुपये की घूस खाई गई है. जिसको लेकर मुख्यमंत्री किसी को जवाब नहीं दे पा रहे हैं. उन्होंने प्रदेश को लूटना का काम किया है.

“कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता उनके मसूबों को समझ चुकी है. इसलिए अब वोट की चोट करने को तैयार है. बघेल सरकार ने 560 करोड़ रुपये जमा नहीं किए. गरीबों को मकान नहीं दिया गया. बीते 5 सालों में छत्तीसगढ़ में कई घोटाले हुए. जिसमें राशन, कोयला,पीएपी पेपर लीक घोटाले शामिल हैं. कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह बन गया है.

INDIA गठबंधन में भी सभी भ्रष्टाचारी हैं- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने भूपेश बघेल सरकार से सवाल किया कि एप को बंद क्यों नहीं किया गया? शुभम सोनी के साथ मीटिंग की जाती थी. जिसको लेकर अधिकारी भी मानते हैं कि उनके आका दिल्ली में बैठकर भूपेश बघेल को समर्थन दे रहे थे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिनके आका ही घोटाला वाले हों, तो भूपेश बघेल कैसे बचेंगे? INDIA गठबंधन में भी सभी भ्रष्टाचारी हैं. सब मिले हुए हैं. कांग्रेस की गारंटी पूरी तरह से फेल हो गई है. उनके सारे वादे झूठे साबित हुए हैं. इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी जमकर निशाना साधा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन्हें MSP के बारे में कुछ भी पता न हो, वो उसपर क्या बात करेंगे. उन्हें पता ही नहीं है कि एमएसपी क्या होती है?

यह भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: “जेल से चलेगी सरकार, कोर्ट से लेंगे इजाजत”, AAP विधायकों ने केजरीवाल से की इस्तीफा न देने की गुजारिश

508 करोड़ रुपए भू पे किए गए- केंद्रीय मंत्री

अनुराग ठाकुर ने महादेव बेटिंग एप को लेकर कहा, “कौन सी ऐसी मजबूरी थी कि छत्तीसगढ़ की सरकार कार्रवाई नहीं कर सकती थी? केवल पैसे वसूलने के लिए कार्रवाई की. ये वसूली सरकार है, भू पे करो और महादेव ऐप चलाओ…508 करोड़ रुपए भू पे किए और महादेव ऐप चलती रही, और यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार का सिस्टम है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

9 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

18 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

54 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago