देश

राम रहीम अब बार-बार जेल से बाहर नहीं आ पाएगा? कोर्ट की मंजूरी के बिना नहीं मिलेगी पैरोल

Ram Rahim News Today: बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बार-बार जेल से बाहर आना अब मुश्किल हो जाएगा. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि कोर्ट की मंजूरी के बिना अब पैरोल नहीं मिलेगी. बता दें कि आज इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कोर्ट में लगाई गई याचिका पर सुनवाई हुई.

उक्‍त याचिका में 20 साल जेल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल दिए जाने पर सवाल उठाए गए हैं. जनवरी में भी राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी गई थी, यह लगभग 10 महीने में उसकी सातवीं और पिछले चार वर्षों में नौवीं पैरोल थी. राम रहीम के विरुद्ध शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कोर्ट में लगाई गई याचिका पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सुनवाई की.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम रहीम को अब तक 9 बार पैरोल दी जा चुकी है. पिछले 2 साल में वह कई दफा जेल से बाहर आ चुका है. जनवरी में दी गई पैरोल 10 मार्च को खत्म हो जाएगी. इस बारे में पूछे गए सवाल पर हरियाणा सरकार का जवाब था कि राम रहीम की पैरोल 10 मार्च को खत्म हो रही है. कोर्ट ने कहा- “तो उस दिन राम रहीम को सरेंडर करना होगा”. साथ ही कोर्ट ने सरकार से कहा कि अगली बार बिना कोर्ट की इजाजत के राम रहीम को पैरोल के नहीं दी जाएगी. कोर्ट ने जवाब भी मांगा कि हरियाणा सरकार यह बताए कि और कितने ऐसे लोगों को इस तरह की पैरोल दी गई है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

विंध्य त्रिकोण बना आस्था का नया केंद्र, दो साल में 60% बढ़े श्रद्धालु; योगी सरकार बना रही शक्तिपीठ सर्किट

UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…

14 minutes ago

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

28 minutes ago

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

47 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

56 minutes ago