देश

वक्फ कानून के विरोध में फिर जल उठा मुर्शिदाबाद, प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन पर किया पथराव, कई रेलगाड़ियां डायवर्ट, BSF के जवान तैनात

वक्फ कानून के विरोध में एक बार फिर से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में हिंसा भड़क उठी. प्रदर्शनकारियों ने निमटीटा रेलवे स्टेशन पर जमकर तोड़-फोड़ की और ट्रेन पर पथराव किया. हिंसा को देखते हुए कई ट्रेनों के रूट में बदलाव कर दिया गया और दो ट्रेनों कां संचालन रद्द कर दिया गया.

Murshidabad में BSF तैनात

प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए. आगजनी और हिंसा को देखते हुए मुर्शिदाबाद (Murshidabad) के शमशेरगंज में बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है. वहीं भाजपा ने ममता सरकार पर इस हिंसा को लेकर निशाना साधा है.

यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: करणी सेना की स्वाभिमान रैली आज, आगरा में RAF-PAC और पुलिस के जवान तैनात, CCTV से हो रही निगरानी

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा के कारण न्यू फरक्का-अजीमगंज रेलखंड पर ट्रेन सेवा बाधित हो गई है. धुलियानगंगा और निमटीटा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर करीब 5000 प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया. ये लोग एलसी गेट नंबर 42 और 43 के पास बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे.

कई ट्रेनें रद्द, कुछ को किया गया डायवर्ट

इस वजह से कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट करना पड़ा. अजीमगंज-भागलपुर (53029) और कटवा-अजीमगंज (53435) पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गईं. वहीं, बालुरघाट-नबद्वीप धाम (13432), कामाख्या-पुरी (15644), सियालदह-न्यू अलीपुरद्वार तीस्ता तोर्सा (13141), कोलकाता-सिलचर स्पेशल (05640) और हावड़ा-मालदा टाउन इंटरसिटी (13465) ट्रेनों को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया गया.

राज्यपाल ने क्या कहा?

राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने कहा कि उन्हें पहले से अंदेशा था कि कुछ गड़बड़ी हो सकती है. उन्होंने यह जानकारी पहले ही मुख्यमंत्री कार्यालय को दे दी थी. राज्यपाल ने कहा कि पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. उन्होंने साफ कहा कि प्रदर्शन के नाम पर किसी की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago