देश

MP Election 2023: प्रचार करने पहुंचे नेताजी तो जनता ने मांगा हिसाब, पूर्व विधायक बोले- वोट मत देना

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर है. सभी पार्टियों के उम्मीदवार गांव से लेकर शहर तक जनता के बीच पहुंचकर वोट मांग रहे हैं. इस दौरान कई नेताओं को जनता की नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है. इसी कड़ी में बीजेपी के पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम को भी जनता के गुस्से का शिकार होना पड़ा. राजेंद्र मेश्राम सिंगरौली जिले की देवसर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी हैं. जहां वे कथूरा गांव में अपने समर्थकों के साथ वोट मांगने पहुंचे थे. मेश्राम जैसे ही कथूरा गांव में पहुंचे तो वहां की जनता ने विरोध शुरू कर दिया और मुर्दाबाद के नारे लगाए. विरोध को देखते हुए राजेंद्र मेश्राम ने ग्रामीणों से कहा कि आप वोट मत देना, लेकिन उनकी बातों को जरूर एकबार सुन लें.

चुनाव प्रचार करने पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी

बता दें कि बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र मेश्राम कथूरा गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान वे जीतने के बाद गांव में पक्की सड़कें बनाने का वादा कर रहे थे. तभी लोगों ने उनसे सवाल पूछ लिया कि पिछले 15 सालों से आपकी सरकार है. इस दौरान गांव की याद नहीं आई. अब जब चुनाव आ गए हैं तो बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं. लोगों का कहना था कि उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है. नौकरी के लिए लाखों की रिश्वत देनी पड़ती है.

विरोध के बाद वापस लौटे राजेंद्र मेश्राम

राजेंद्र मेश्राम देवसर सीट से प्रत्याशी हैं. उन्होंने अपना प्रचार शुरू कर दिया है. जिसके तहत कथूरा गांव पहुंचे थे, लेकिन भारी विरोध के चलते उन्हें उल्टे पैर गांव से वापस लौटना पड़ा. भीड़ ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

यह भी पढ़ें- MP Elections: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, प्रभात साहू ने नगर अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानिए वजह

गांव में कई सालों से नहीं हुआ विकास का काम

लोगों से जब राजेंद्र मेश्राम ने बात की तो, उन्होंने बताया कि उनके गांव में पिछले कई सालों से विकास के नाम पर कोई भी काम नहीं कराया गया है. जिसमें राजेंद्र मेश्राम का कार्यकाल भी शामिल है. गांव के पढ़े-लिखे युवा नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. स्थानीय कंपनियों में भी उन्हें नौकरी नहीं मिलती है. अब चुनाव आने पर सिर्फ झूठे वादे किए जा रहे हैं.

राज्य में 17 नवंबर को मतदान होगा

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा. 3 दिसंबर को मतों की गणना होगी. राज्य में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

12 minutes ago

UPPSC में ऐतिहासिक पल, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ बोले- ‘भर्ती में पहचान नहीं, सिर्फ योग्यता मायने रखती है’

प्रयागराज में यूपीपीएससी के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…

18 minutes ago

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…

20 minutes ago

1.4 का वह जादुई आंकड़ा, जिसने हिला दी थी खगोल विज्ञान की दुनिया; पढ़िए भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर की प्रेरणादायक दास्तान

19 अक्टूबर 1910 को लाहौर (तब ब्रिटिश भारत, अब पाकिस्तान) में जन्मे सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर आधुनिक…

37 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष; नेहा बोरा ने पुलिस पर लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस के बॉन्ड नोटिस के खिलाफ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट का…

53 minutes ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों शूटर, कोटा में धरे गए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य…

1 hour ago