आस्था

Narak Chaturdashi 2023: इस दिन पड़ रहा है नरक चतुर्दशी का पर्व, जान लें यम का दीप जलाने का समय

Narak Chaturdashi 2023: हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है. नरक चतुर्दशी के अलावा इसे छोटी दिवाली, रूप चौदस, नरक निवारण चतुर्दशी और काली चौदस आदि अन्य नामों से भी जाना जाता है. धनतेरस से शुरु होकर 5 दिनों तक चलने वाले दिवाली से इन त्योहारों में दिवाली से ठीक एक दिन पहले नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है. छोटी दिवाली के दिन माता काली, मृत्यु के देवता यमराज और भगवान श्रीकृष्ण की उपासना की जाती है. मान्यता है कि नरक चतुर्दशी के दिन दीप जलाने से यमराज प्रसन्न होते हैं. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार नरक चतुर्दशी की पूजा अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति और सेहतमंद रहने के लिए की जाती है.

इस दिन नरक चतुर्दशी का पर्व

साल 2023 में कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर को हो रही है. जो कि दोपहर में 01 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 12 नवंबर की दोपहर में 02 बजकर 44 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार नरक चतुर्दशी 12 नवंबर को मनाई जाएगी. बता दें कि इसी दिन बड़ी दिवाली भी पड़ रही है. हनुमान जी, मां काली और यमदेव की पूजा-आराधना करने वाले लोग 11 नवंबर को नरक चतुर्थी (छोटी दिवाली) का त्योहार मनाएंगे. नरक चतुर्दशी के दिन (12 नवंबर को) अभ्यंग स्नान मुहूर्त सुबह के 05 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह के ही 06 बजकर 41 मिनट तक रहेगा.

यम के नाम दीप

नरक चतुर्दशी के दिन यमराज के नाम पर आटे का चौमुखी दीपक बनाकर उसमें तेल भरते हुए दिया जलाया जाता है. संध्या काल में इसे मुख्य द्वार पर रखा जाता है. माना जाता है कि यमलोक में यमराज की यातनाओं से मुक्ति मिलती है.

इसे भी पढ़ें: Govardhan Puja 2023: नवंबर में इस दिन होगी गोवर्धन पूजा, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नरक चतुर्दशी की कथा

हिंदू धर्म में चली आ रही पौराणिक कथाओं के मुताबिक नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा की सहायता से नरकासुर जैसे दैत्य का संहार किया था. श्रीकृष्ण ने उसका संहार कर 16 हजार नारियों को उसकी कैद से आजाद करवाया था. नरकासुर के वध के कारण ही इस दिन को नरक चतुर्दशी के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है. साल 2023 में नरक चतुर्दशी और बड़ी दिवाली एक ही दिन पर पड़ रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

42 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

56 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago