देश

55 दिन में फैसला: तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में मिला न्याय, आरोपी भीमराव कांबले को फांसी की सजा

Pune crime news update: पुणे की  विशेष अदालत ने तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में महज 55 दिनों के भीतर फैसला सुनाकर न्याय व्यवस्था में तेजी का उदाहरण पेश किया है. अदालत ने 65 वर्षीय भीमराव कांबले को इस जघन्य अपराध का दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है। यह मामला बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में त्वरित जांच और सुनवाई की अहमियत को दिखाता है.

दुष्कर्म और हत्या मामले में मिला न्याय

मामले की सुनवाई विशेष अदालत में हुई, जहां 25 जून को आरोपी को दोषी करार दिया गया था. इसके बाद सोमवार को अदालत ने सजा पर सुनवाई करते हुए मृत्युदंड का फैसला सुनाया. अदालत ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत लगाए गए सभी आरोपों में दोषी पाया.

55 दिन में मिला न्याय

इस मामले में जांच एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के 14 दिनों के भीतर करीब 1,100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी थी. अभियोजन पक्ष ने अदालत में कई महत्वपूर्ण सबूत पेश किए, जिनमें CCTV फुटेज, DNA रिपोर्ट, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट शामिल थे. इन सबूतों ने आरोपी के खिलाफ मामले को मजबूत किया.

बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद इस केस की रोजाना सुनवाई की गई, जिससे सुनवाई में देरी नहीं हुई. अदालत ने मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’ श्रेणी में माना और कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी किसी नरमी का हकदार नहीं है।फैसला सुनाते हुए जज एस. आर. सालुंखे ने कहा कि आरोपी ने एक मासूम बच्ची के साथ बेहद क्रूर अपराध किया. अदालत के मुताबिक, बच्ची पूरी तरह असहाय थी और आरोपी का कृत्य मानवता को झकझोरने वाला है. आरोपी की उम्र 65 साल होने को भी अदालत ने सजा कम करने का आधार नहीं माना.

यह भी पढ़ें: आखों में आई ड्रॉप की जगह डाल दी कफ सीरप…चली गई रोशनी! MP के सागर में सरकारी अस्पताल ने ये क्या कर डाला?

आरोपी ने बच्ची को दिए थे 19 घाव

मामला 1 मई का है. मृतक बच्ची नसरापुर गांव में अपनी दादी के घर के बाहर खेल रही थी. चार साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर आरोपी अपने साथ ले गया. आरोपी बच्ची को लेकर एक गौशाला गया. जहां उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न कर हत्या कर दी. पीड़िता के शरीर पर 18 जख्म के निशान थे. ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया था.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

32 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

50 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago