Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Court Verdict

Pune Crime News: पुणे की विशेष अदालत ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में 65 वर्षीय भीमराव कांबले को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई. इस केस में पुलिस ने 14 दिन में चार्जशीट दाखिल की और करीब 55 दिनों में सुनवाई पूरी कर फैसला दिया.

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के फैसले में CBI के एक वरिष्ठ अधिकारी को दोषी ठहराए जाने के बाद एजेंसी की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं. अदालत ने ‘मालाफाइड’ कार्रवाई को गैर-कानूनी माना. अब अनुच्छेद 311 और सीसीएस (सीसीए) नियम 19 के तहत विभागीय कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

साल 2010 में फिरोजाबाद के रसूलपुर थाने में तैनात दारोगा राजवीर सिंह की बदमाशों ने लूट के दौरान हत्या कर दी थी. 15 साल चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट ने 3 दोषियों को आजीवन कारावास और 2 साथियों को 7-7 साल की सजा सुनाई है.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने वाले 83 वर्षीय जागेश्वर प्रसाद अवधिया की जिंदगी एक झूठे आरोप ने बदल दी. साल 1986 में लगे 100 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप ने उनकी नौकरी,परिवार और सम्मान सब छीन लिया. अब,39 साल बाद हाईकोर्ट ने उन्हें पूरी तरह बरी कर दिया है. लेकिन न्याय मिलने में हुई देरी ने उनके जीवन को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है.अवधिया इस केस से बरी होने के बाद अब सरकार से अपनी बकाया पेंशन और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं, ताकि अपने जीवन के बचे हुए दिन सुकून से गुजार सकें.

दिल्ली हाई कोर्ट ने बलात्कार के एक मामले में दोषसिद्धि को रद्द करते हुए कहा कि बिना ठोस सबूत के केवल 'शारीरिक संबंध' शब्द का उपयोग अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है.

बांसुरी स्वराज को राऊज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिली, सत्येंद्र जैन की मानहानि शिकायत खारिज. कोर्ट ने कहा कि मामला राजनीति से प्रेरित था और इसमें कुछ नहीं बचा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका खारिज कर दी, जिसमें आरोप था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनके परिवार के सदस्य सरकार द्वारा आवंटित बंगले में रह रहे हैं.

सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश ने 30 दिसंबर 2024 को तेलगी फर्जी स्टांप घोटाले में 5 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 3 साल के कारावास और 2.5 लाख रुपये के कुल जुर्माने की सजा सुनाई.

अदालत ने यह निर्देश इस बात पर गौर करने के बाद दिया कि जैविक मां ने उस व्यक्ति के दावे का खंडन किया है जो उसका देवर है.