देश

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने कहा MBBS सीट में NRI कोटा धोखाधड़ी और पैसा उगाहने का सरकारी तरीका

NRI Quota Case: पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. MBBS सीट में NRI कोटा मामले में दाखिल याचिका को सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अधिसूचना रद्द करने का पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट का आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है. पंजाब सरकार ने एनआरआई कोटे से दाखिले में रिश्तेदारों/आश्रितों को भी शामिल कर लिया था. सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए इसे धोखाधड़ी और पैसा उगाहने का सरकारी तरीका बताया है. कोर्ट ने कहा-एनआरआई कोटा एक फ्रॉड है. कोर्ट ने यह भी कहा यह NRI कोटा व्यवसाय बंद होना चाहिए, यह एजुकेशन सिस्टम के साथ धोखाधड़ी है. इस धोखाधड़ी का अंत होना ही चाहिए. हमें धोखाधड़ी को समाप्त करना होगा.

हाईकोर्ट का आदेश बिल्कुल सही

कोर्ट ने कहा हाईकोर्ट का आदेश बिल्कुल सही है. सीजेआई ने कहा कि इसे व्यापक बनाने का परिणाम देखिए कि जिन उम्मीदवारों के अंक तीन गुना से अधिक है उनको प्रवेश ही नहीं मिली रहा है. कोर्ट ने कहा केंद्र सरकार को इस पर अमल करना चाहिए. हम इसके लिए कानून के सिद्धांत निर्धारित करेंगे. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस अधिसूचना को रद्द कर दिया था, जिसके तहत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे से एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के दाखिला नियमों में बदलाव किए थे.

एनआरआई कैटेगरी का किया गया था विस्तार

कोर्ट ने अधिसूचना रद्द करते हुए कहा था कि एनआरआई की परिभाषा का दायरा बढ़ाना पूरी तरह से अनुचित है. 20 अगस्त को राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर एमबीबीएस एडमिशन के लिए एनआरआई कैटेगरी का विस्तार कर दिया था. एनआरआई कैटेगरी से उनके रिश्तेदारों को भी दाखिला लेने की अनुमति दे दी गई थी. परिभाषा को व्यापक बनाकर चाचा, चाची, दादा-दादी और चचेरे भाई-बहन जैसे दूर के रिश्तेदारों को शामिल करके कोटे के मूल उद्देश्य को कमजोर किया गया है. इस विस्तार के चलते कोटे के दुरुपयोग संभव है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली वायु प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई, पराली जलाने पर था रोक का आदेश

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

18 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

29 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

50 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago