समंदर में पलटे एक जहाज की फाइल फोटो।
Oman Oil Tanker Capsize Tragedy: खनिज तेल से भरा एक शिप अरब प्रायद्वीप के पास समंदर में पलट गया है. उस शिप पर 13 भारतीय और 3 श्रीलंकाई समेत कुल 16 क्रू मेंबर्स सवार थे. सभी के लापता होने की खबर आई है. समुद्री सुरक्षा केंद्र (Maritime Security Centre) की ओर से इसकी जानकारी दी गई.
समंदर में पलटे शिप पर सवार लोगों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार (15 जुलाई) की है, जब एक तेल टैंकर (पानी का जहाज) अरब प्रायद्वीप के देश ओमान से कुछ कोस दूर समुद्र में पलट गया. इसकी सूचना मिलने पर भारतीय नौसेना ने सर्चिंग के लिए युद्धपोत INS तेग उस तरफ भेजा. अभी वहां से 13 भारतीयों के शिप पर सवार होने की बात सामने आई है.
अरबियन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तेल से भरा शिप यमन के अदन पोर्ट जा रहा था. वह डुक्म के पोर्ट टाउन के पास रास मद्रकाह से करीब 46 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में पलट गया. शिप पर क्रू मेंबर्स की तलाश में दो दिनों से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.
भारतीय नौसेना ने क्रू-मेंबर्स को ढूंढने के लिए अपने युद्धपोत INS तेग और निगरानी के लिए एयरक्राफ्ट P-8I भेजा है. वॉरशिप ओमानी वेसल्स के साथ अदन पोर्ट के पास सर्च ऑपरेशन में शामिल है. पता चला है कि पलटने वाले शिप का नाम प्रेस्टीज फाल्कन है, जिस पर कोमोरोस का झंडा लगा हुआ था.
यह भी पढ़िए: लीबिया से यूरोप जा रही नाव समंदर में पलटी, 1 साल में 2250 लोग डूबे
— भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…