देश

Punjab: क्यों खाली हो रहा है मशहूर सिंगर Diljit Dosanjh का गांव?

मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का दोसांझ कलां गांव इन दिनों अपनी ही युवा पीढ़ी की उपेक्षा का शिकार है. ये गांव पंजाब के जालंधर (Jalandhar) जिले की फिल्लौर (Phillaur) तहसील के तहत आता है.

गांव में हर दूसरे घर के दरवाजे पर ताला लगा दिख रहा है. यह समस्या सिर्फ कुछ घरों में नहीं है, बल्कि पूरे गांव में यही हालात हैं. पूरब से लेकर पश्चिम तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक दोसांझ गांव आबादी की कमी से जूझ रहा है. गांव के लोग एक से एक अच्छे मकानों पर ताला लगा कर चले गए हैं.

गांव से लोगों की बेरुखी के बारे में कुछ बुजुर्गों का मानना है कि गांव कुछ दिनों में खाली हो जाएगा. कारण जानने के लिए जब समाचार एजेंसी आईएएनएस की टीम गांव में पहुंची और लोगों से बात की, तो सच्चाई सामने आई.

ये है वजह

दिलजीत दोसांझ के चचेरे भाई जसविंदर सिंह ने बताया, ‘पिछले कई साल से दोसांझ कलां गांव के लोग विदेश में जाकर बस गए हैं, जिसकी वजह से आधा गांव खाली हो गया है. दिलजीत दोसांझ के गायक बनने से पहले से ही गांव के लोगों के विदेश में जाकर बसने की वजह से गांव खाली होता जा रहा था. गांव में विदेश जाने की रीत पिछले कई सालों से चल रही है. अब गांव के हर घर का नौजवान और बच्चा विदेश जाकर ही बस गया है. इस वजह से मुझे लगता है कि आने वाले समय में यह गांव पूरी तरह से खाली हो जाएगा.’

सरकार ये करती तो…

उन्होंने आगे कहा, ‘सरकार अगर गांव के लोगों को स्वदेश में ही रोजगार मुहैया कराती तो शायद लोग विदेश जाना कम कर देते. ऐसा हुआ नहीं है. पूरे प्रदेश में ऐसे ही हालात हैं. लोग बाहर जाकर बस रहे हैं. ऐसे में एक दिन ऐसा समय आएगा कि गांव और शहरों के लोग विदेश में जाकर बस जाएंगे और गांव पूरी तरह खाली हो जाएंगे.’

घरों में लटके हैं ताले

गांव की रहने वाली एक महिला उषा कहती हैं, ‘गांव से लगभग आधे से ज्यादा लोग विदेश में जाकर रहने लगे हैं. पंजाब में लोगों को कोई रोजगार और कारोबार नहीं मिल रहा है. इस कारण यहां के लोग विदेश का रुख कर रहे हैं. गांव के तकरीबन ज्यादातर घरों में ताले लगे हुए हैं और नई पीढ़ी अपने माता-पिता के साथ विदेश में चली गई है.’

गुरमीत सिंह कहते हैं, ‘प्रदेश से पलायन रोकने के लिए सरकार कहती तो बहुत कुछ है, लेकिन कुछ भी हो नहीं पता. यहां पर लोगों को नौकरी या कामकाज नहीं मिलने की वजह से लोग विदेश जाकर कामकाज कर रहे हैं. इसके बाद वे वहीं पर बस जाते हैं.

दिलजीत दोसांझ

गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का जन्म 6 जनवरी 1984 को दोसांझ कलां गांव के एक सिख परिवार में हुआ था. उनके पिता बलबीर सिंह पंजाब रोडवेज के कर्मचारी थे और मां सुखविंदर कौर गृहिणी हैं. उनके दो भाई-बहन हैं. स्कूल में रहते हुए ही दिलजीत ने स्थानीय गुरुद्वारों में कीर्तन करके अपने गायन करिअर की शुरुआत की.

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

29 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago