देश

स्वच्छ भारत मिशन ने बचाई 70 हजार बच्चों की जान, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे, पीएम मोदी ने की सराहना

Swachh Bharat Mission: ब्रिटेन की साप्ताहिक विज्ञान पत्रिका नेचर में प्रकाशित एक रिसर्च में मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन की सराहना की गई है. पत्रिका में प्रकाशित हुए शोध में दावा किया गया है कि स्वच्छ भारत मिशन की वजह से हर साल भारत में 70 हजार बच्चों की जान बच रही है. जिससे शिशु मृत्यु दर में काफी कमी आई है. नेचर पत्रिका में ये रिसर्च साइंटिफिक रिपोर्ट्स के नाम से प्रकाशित की गई है. जिसमें जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों तक पहुंच में बढ़ोतरी और 2000 से 2020 तक पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में मृत्यु दर में कमी के बीच संबंधों की जांच की गई.

20 साल के डेटा का विश्लेषण

अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान द्वारा किए गए एक विस्तृत अध्ययन में भारत में शौचालयों की पहुंच और बाल मृत्यु दर के बीच सकारात्मक संबंध का जिक्र किया गया है. 20 वर्षों के डेटा का विश्लेषण करने वाले इस अध्ययन ने 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से अधिक जिलों को कवर किया.

बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

शोध के अनुसार, जिलों में शौचालय की पहुंच में 10 फीसदी की वृद्धि से शिशु मृत्यु दर में 0.9 अंकों की कमी और पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में 1.1 अंकों की कमी आई है. अध्ययन ने यह भी दर्शाया कि जब किसी जिले में शौचालय कवरेज 30 फीसदी या उससे अधिक बढ़ती है, तो बाल मृत्यु दर में सुधार होता है. इन सुधारों का श्रेय राष्ट्रीय स्वच्छता कार्यक्रम को दिया गया है, जिसने भारत में स्वच्छता और स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

यह भी पढ़ें- भारत के अनुरोध पर 2023 में इंटरपोल ने जारी किए 100 रेड कॉर्नर नोटिस, CBI डायरेक्टर बोले- अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग की बहुत जरूरत

पीएम मोदी ने की थी अभियान की शुरुआत

साल 2014 में पीएम मोदी ने गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान को जन आंदोलन बताते हुए इसमें सभी नागरिकों को हिस्सा लेने के लिए कहा था. पीएम मोदी की इस स्वच्छता अभियान की अपील के बाद देश में युवा वर्ग काफी प्रभावित हुआ था. इस अभियान का उद्देश्य देश को खुले में शौच से मुक्त बनाना है.

पीएम मोदी ने की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक्स पर इस रिपोर्ट के संबंध में पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा, “स्वच्छ भारत मिशन जैसे प्रयासों के प्रभाव को उजागर करने वाले शोध को देखकर खुशी हुई. शौचालय शिशु एवं बाल मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यह स्वच्छ, सुरक्षित स्वच्छता सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम बन गया है, और मुझे खुशी है कि भारत ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago