देश

सदन से सड़क तक विपक्ष का हल्लाबोल…निशाने पर चुनाव आयोग, बीजेपी बोली- ये चुनाव जीत जाते हैं तो सबकुछ ठीक हो जाता है

चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेताओं ने आज दिल्ली में मार्च निकाला है. विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से निकलकर चुनाव आयोग के दफ्तर की तरफ कूच किये हैं. इस मार्च का नेतृत्व कांग्रेसी सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं. राहुल गांधी के नेतृत्व में 300 से ज्यादा सांसदों ने इस मार्च में हिस्सा लिया है. विपक्षी सांसदों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है. मार्च के दौरान सपा सुप्रीमो और सांसद अखिलेश यादव बैरिकेड फांद गए.

वहीं विपक्ष के आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है. बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ये चुनाव जीत जाएं तो सबकुछ ठीक हो जाएगा.

मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. अखिलेश यादव के बैरिकेड फांदते ही विपक्षी नेताओं ने संभाल लिया. इस दौरान अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा.

अखिलेश यादव ने साधा चुनाव आयोग पर निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पर कई बार उंगली उठ चुकी है. अगर शिकायतें आती है तो चुनाव आयोग को इस संबंध में कार्रवाई करनी चाहिये. उनको मामले को संज्ञान में लेना चाहिये. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मं वोटों की लूट हो रही है. अखिलेश ने कहा कि हम अपनी शिकायतों को सदन में भी रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार कुछ भी सुनने के मूड में नहीं है.

राहुल गांधी सड़क पर बैठकर देने लगे धरना

वहीं मार्च के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी को आगे बढ़ने से रोक दिया तो राहुल गांधी वहीं पर अन्य सांसदों के साथ सड़क पर बैठ गए. उन्होंने पुलिस से आगे जाने देने की मांग की. राहुल का साथ देने के लिए उनके साथ मौके पर प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.

ये भी पढ़ें- लोकसभा में आज पेश होगा नया आयकर विधेयक, करदाताओं को मिल सकता है बड़ा फायदा

“ये संविधान बचाने की लड़ाई है”

हिरासत में लिये जाने के बाद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सच्चाई देश के सामने आ चुकी है. ये लड़ाई संविधान बचाने की है.

अन्य सांसदों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि यह सरकार कायर है. थोड़ी देर के बाद विपक्ष के अन्य सांसदों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सभी को पुलिस ने बस में भरकर संसद मार्ग थाने ले गई.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

12 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

15 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

24 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

26 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

33 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

35 minutes ago