कांग्रेस सांसद राहुल गांधी. (फाइल फोटो)
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनाव आयोग पर नए आरोप लगाए हैं. बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट अधिकार रैली’ में राहुल गांधी ने नया दावा करते हुए कहा कि जब देश की जनता हमारे डेटा को लेकर सवाल पूछ रही है तो चुनाव आयोग ने वेबसाइट ही बंद कर दी है.
रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, “चुनाव आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपनी वेबसाइट बंद की है. चुनाव आयोग जानता है कि जनता उनसे सवाल पूछने लगी तो उनका पूरा ढांचा ढह जाएगा.”
‘शपथ पत्र’ वाले नोटिस पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि चुनाव आयोग मुझसे हलफनामा मांगता है. वह कहता है कि मुझे शपथ लेनी होगी. लेकिन मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है.
कांग्रेस सांसद ने फिर मांग रखी कि चुनाव आयोग हमें पूरे देश की इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट और चुनाव से जुड़े वीडियोग्राफी के रिकॉर्ड दे. उन्होंने कहा कि अगर हमें ये मिल जाए तो हम साबित कर देंगे कि पूरे देश में सीटें चोरी की गई हैं.
अपने आरोपों को दोहराते हुए राहुल गांधी ने कहा, “पहले लोकसभा का चुनाव हुआ, फिर महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव हुआ. लोकसभा में हमारा गठबंधन भारी सीटों के साथ चुनाव जीता, लेकिन फिर चार महीने बाद विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत गई. ये बेहद चौंकाने वाली बात थी. हमने पता किया तो मालूम चला कि विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए मतदाताओं ने वोट डाला है. जहां भी ये नए वोटर आए, वहां भाजपा ने जीत हासिल की. हमारे वोटों में कमी नहीं आई, लेकिन नए मतदाताओं का वोट भाजपा के खाते में गया. उसी दिन हमें समझ आ गया कि दाल में कुछ काला है.”
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “चुनाव आयोग से मदद नहीं मिली तो हमने खुद से जांच शुरू की. इसके लिए हमने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र को चुना. हमने जांच में जो पाया, मैंने उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबके सामने रखा और ये साबित कर दिया कि भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर ‘वोट चोरी’ की है. महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र में साढ़े 6 लाख वोट हैं और उसमें से 1,00,250 ‘वोट चोरी’ किए गए हैं. मतलब- भाजपा ने हर 6 में से 1 ‘वोट चोरी’ किया है.”
यह भी पढ़ें- विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप, ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा- गुनहगार को सजा जरूर मिलेगी
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमने जो डेटा निकाला है, वह अपराध का सबूत है. इस डेटा को निकालने में हमें 6 महीने लगे. हमने हर एक नाम को चेक किया, हर एक फोटो को लाखों फोटो के साथ मैच किया. हमारा मानना है कि चुनाव का डेटा एक सबूत है. अगर उसे किसी ने खत्म किया, तो उसका मतलब है कि वह सबूत मिटा रहा है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…