Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप, ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा- गुनहगार को सजा जरूर मिलेगी

लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में चुनाव आयोग पर उन्होंने बड़ा आरोप लगाया है.

राहुल गांधी

राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,

“वोट चोरी सिर्फ एक चुनावी घोटाला नहीं है, ये संविधान और लोकतंत्र के साथ किया गया बड़ा धोखा है. देश के गुनहगार सुन लें, वक्त बदलेगा और सजा जरूर मिलेगी.”

वीडियो में क्या है?

विपक्षी नेता (Rahul Gandhi) ने अपने वीडियो में दावा किया है कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में वोटों की चोरी हुई है. जिसे पहले ही बेनकाब किया जा चुका है.

राहुल गांधी का एक और दावा

वीडियो में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का कहना है कि,

“एक समय मैं उत्तराखंड में चुनाव हार गया था. फिर मैंने उम्मीदवार से बोला कि पता कीजिए कितना वोट मिला है. चुनावी रैली में तो हजारों लोग आए थे क्या उसमें से किसी ने भी आपको वोट नहीं किया.”

राहुल गांधी के घर बैठक

बता दें, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) के आवास पर गुरुवार रात इंडिया गठबंधन की अहम बैठक हुई थी, जिसमें 25 दलों के करीब 50 नेता शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव में कथित धांधली और बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ रणनीति बनाना था.

इसे भी पढ़ें-Donald Trump के 50% Tariff से किन भारतीय सामानों की बढ़ेगी कीमत? अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी — ‘भारत ने जवाब देने की कोशिश की तो और बढ़ा दूंगा…’

वोट चोरी का आरोप

इस बैठक में भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने एक प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें उन्होंने कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत से मतदाता सूची में हेरफेर कर वोट चोरी की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह वोट चोरी का मॉडल देशभर में लागू किया जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital