देश

Jharkhand News: सीएम सोरेन के खिलाफ फ्रंटफुट पर खेल रही है BJP, बाबूलाल ने राज्यपाल को लिखा पत्र

Jharkhand News: झारखंड में राजनीतिक बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है.  बुधवार तक सत्ता पक्ष फ्रंटफुट पर खेल रहा था तो गुरुवार को बीजेपी ने भी खेला कर दिया है. दरअसल,  गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों की बैठक थी. बैठक अरगोड़ा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई. बैठक में चुनावी तैयारी और तमाम चीजों पर बातें तो हुई, लेकिन मुख्य रूप से राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने साफ- साफ कहा कि राज्य में इन सारे संकटों के पीछे मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार है और जिस तरह से एक विधायक से इस्तीफा दिलवाया गया उसके बाद यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इतना आनन फानन में इस्तीफा दिलवाकर उसकी मंजूरी भी क्यों कराई गई.

यह भी पढ़ें: Delhi News: “झूठे आरोप और फर्जी समन भेजकर ईमानदारी पर चोट पहुंचाई जा रही”, ED के समन पर केजरीवाल का पलटवार

वहीं बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता अमर बावरी ने बताया कि राज्य के राजनीतिक संकट पर बीजेपी ने राज्यपाल को पत्र लिखा है और संवैधानिक प्रावधानों की दुहाई दी है. पत्र में कहा गया है कि एक गैर विधायक को मुख्यमंत्री बनाने से पहले विचार जरूर किया जाए. अमर बावरी ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठा हुआ मुख्यमंत्री जैसा व्यक्ति दूसरी संवैधानिक संस्था के कार्यों की अवहेलना कर रहा है, यह अपने आप में संकट का सबसे बड़ा कारण है.

यह भी पढ़ें: “लोगों के आतिथ्य से आश्चर्यचकित हूं…”, PM मोदी ने शेयर कीं लक्ष्यद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें

बुधवार तक सत्ता पक्ष के विधायक फ्रंट फुट पर खेल रहे थे लेकिन गुरुवार आते ही प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने जिस तरह से खेलना शुरू किया है , उससे जाहिर है कि झारखंड की राजनीति में अभी चूहा बिल्ली का खेल जारी रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago