देश

क्या रद्द हो जाएगी राहुल गांधी की सदस्यता? निशिकांत दुबे के तीखे वार से सियासी गलियारों में हड़कंप

लोकसभा की कार्यवाही के बीच सियासी गलियारों में एक नई हलचल मच गई है. बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिया गया एक बयान ने ऐसा तूल पकड़ा कि अब उनकी संसद सदस्यता पर ही तलवार लटकने लगी है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया है और सदन में राहुल के खिलाफ एक सख्त प्रस्ताव पेश किया है.

क्या है पूरा मामला?

विवाद की शुरुआत 11 फरवरी को हुई. जब बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने आरोप लगाया था कि मौजूदा सरकार ‘भारत माता’ को बेचने का काम कर रही है. उनके इस बयान पर सत्तापक्ष ने तुरंत कड़ा ऐतराज जताया. बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी ने ना सिर्फ संसदीय मर्यादा लांघी है, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है.

निशिकांत दुबे के तीखे वार

बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है. दुबे का कहना है कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों, खासकर जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों के एजेंडे पर काम कर रहे हैं और देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने सदन में एक औपचारिक मोशन (प्रस्ताव) पेश करते हुए मांग की है कि राहुल गांधी के बयानों की जांच की जाए और उनकी संसद सदस्यता तुरंत रद्द की जाए.

उन्होंने कहा कि उनके चुनाव लड़ने पर ताउम्र (लाइफ टाइम) पाबंदी लगा दी जाए तथा इस विषय पर सदन में विस्तार से चर्चा हो ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके. यह सिर्फ एक राजनीतिक बयानबाजी नहीं है, बल्कि एक कानूनी और संवैधानिक लड़ाई की तरफ इशारा है.

निशिकांत दुबे का तर्क है कि अगर कोई जन प्रतिनिधि सदन के भीतर बिना तथ्यों के देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली बात कहता है, तो उसे पद पर रहने का हक नहीं है. दूसरी तरफ, कांग्रेस और समर्थकों का मानना है कि यह विपक्ष की आवाज दबाने की एक कोशिश है.

ये भी पढ़ें- ‘हिल गई हूं, गुस्से में हूं’..ममता बनर्जी को क्या हुआ? पोस्ट कर मांगा न्याय

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

21 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

28 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

31 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

53 minutes ago