कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी.
PM Modi And Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि महात्मा गांधी को दुनिया में उस समय लोगों ने जाना, जब उनपर एक फिल्म बनाई गई. ये फिल्म 1982 में रिचर्ड एटनबरो ने बनाई थी. पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर कर पलटवार किया है.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वे महात्मा गांधी की मूर्ति के पास खड़े होकर बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग नाथूराम गोडसे के हिंसा वाले रास्ते पर चलते हैं, वे लोग कभी भी गांधी को नहीं समझ सकते हैं.
राहुल गांधी ने इस पोस्ट में लिखा है कि “महात्मा गांधी वो सूर्य हैं जिसने पूरे विश्व को अंधेरों से लड़ने की ताकत दी. सत्य और अहिंसा के रूप में बापू ने दुनिया को ऐसा मार्ग दिखाया, जो कमज़ोर से कमज़ोर व्यक्ति को भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस देता है. उन्हें किसी ‘शाखा शिक्षित’ के प्रमाणपत्र की ज़रूरत नहीं है.”
राहुल गांधी वीडियो में बोल रहे हैं कि “शाखाओं में जिनकी वर्ल्ड व्यू बनती है, वो गांधीजी को कभी नहीं समझ सकते हैं. ऐसे लोग सिर्फ गोडसे को जानते हैं. गोडसे के रास्ते को अपनाते हैं. महात्मा गांधी पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा हैं. उन्होंने कहा कि मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेल, अल्बर्ट ईइंस्टीन जैसे लोग भी गांधी से प्रेरित थे.
यह भी पढ़ें- PM Modi Meditation: पीएम मोदी के मेडिटेशन पर कांग्रेस ने खड़ा किया सवाल, चुनाव आयोग से की ये शिकायत, लगाया बड़ा आरोप
हिंदुस्तान में करोड़ों लोग महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर सत्य और अहिंसा को अपने जीवन में उतार रहे हैं. राहुल गांधी ने ये भी कहा कि यह लड़ाई सत्य और असत्य पर है, हिंसा और अहिंसा पर है, हिंसा करने वाले लोग सत्य को कभी भी नहीं समझ पाएंगे.
बता दें कि पीएम मोदी ने कहा था कि महात्मा गांधी दुनिया की एक महान आत्मा थे. पिछले 75 साल में गांधीजी के बारे में दुनिया को बताना क्या हमारी जिम्मेदारी नहीं थी. कोई भी उनके बारे में नहीं जानता था. मुझे माफ करें, लेकिन दुनिया में पहली बार महात्मा गांधी के बारे में लोगों की जानने की उत्सुकता तब बढ़ी, जब गांधी फिल्म बनाई गई.
-भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…