कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज (17 अगस्त) लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर जा सकते हैं. जहां वह कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और अगले महीने होने वाले कारगिल हिल काउंसिल चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे. कांग्रेस इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.
राहुल गांधी के दौरे से जुड़ी कोई अन्य जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है. इससे पहले राहुल गांधी दो बार जम्मू और श्रीनगर का दौरा भी कर चुके हैं. इस दौरे के समय राहुल गांधी लद्दाख दौरे पर नहीं जा पाए थे. राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जनवरी मेंयहां का दौरा कर चुके हैं.
अब माना जा रहा है कि राहुल गांधी का ये दौरा काफी अहम है क्योंकि अगले साल लोकसभा चुनाव हैं और उससे पहले कारगिल हिल काउंसिल के चुनाव भी होने वाले हैं. जिसको लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है. इस चुनाव में कांग्रेस फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.
लद्दाख दौरे के बाद अगले महीने राहुल गांधी यूरोप की यात्रा पर भी जा सकते हैं. जिसमें वे बेल्जियम, नार्वे और फ्रांस का दौरा करेंगे. इस दौरान राहुल गांधी यूरोपियन यूनियन के सांसदों, भारतीय समुदाय के सदस्यों और वहां की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों से भी संवाद करेंगे. राहुल गांधी का ये दौरा सिंतबर के दूसरे सप्ताह में हो सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…