देश

Weather Report: हिमाचल और उत्तराखंड में अभी और कहर बरपाएगी बारिश, मौसम विभाग ने फिर जारी किया रेड अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast: पहाड़ों से मैदान तक इस बार मानसून की बारिश ने देशभर में कई जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. हिमाचल और उत्तराखंड में तो हालात बेहद खराब हो गए. वहीं उत्तर भारत में कई जगहों बारिश की वजह से बाढ़ के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी कई राज्यों में बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश में गुरुवार को तेज बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पूरे हफ्ते भर हल्की हल्की बारिश होती रहेगी. वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी आज बारिश के आसार हैं. बता दें कि दिल्ली एनसीआर के इलाकों में फिलहाल उमसभरी गर्मी ने परेशान कर रखा है, ऐसे में बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक 19 और 20 अगस्त को बारिश होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है. तब तक हल्की हल्की बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है. बता दें कि दिल्ली में यमुना के लेवल खतरे के निशान के पास पहुंच चुका है.

इन राज्यों में जारी हुआ रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी है. भूस्खलन, भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं ने दोनों प्रदेशों में आफत मचा रखी है, जिसके चलते लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे खतरनाक हालातों के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर दोनों राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. दूसरी तरफ राजस्थान में गुरुवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम विभाग ने तेज बारिश होने का अनुमान है.

इन जगहों पर हो रही गर्मी

छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से गर्मी के हालात बने हुए है. हालांकि विभाग के मुताबिक राज्य में आने वाले दिनों में जमकर बारिश होने के आसार हैं. मध्य प्रदेश में भी ​दो दिन बारिश होने के बाद ब्रेक लग गया है, लेकिन 18 अगस्त के बाद प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू हो जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

48 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago