Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rahul Gandhi Ladakh Visit: दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख जा सकते हैं राहुल गांधी, कारगिल हिल काउंसिल चुनाव को लेकर करेंगे बैठक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज (17 अगस्त) लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर जा सकते हैं. जहां वह कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और अगले महीने होने वाले कारगिल हिल काउंसिल चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे.

Rahul Gandhi ladakh visit

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज (17 अगस्त) लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर जा सकते हैं. जहां वह कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और अगले महीने होने वाले कारगिल हिल काउंसिल चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे. कांग्रेस इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.

लद्दाख दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी के दौरे से जुड़ी कोई अन्य जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है. इससे पहले राहुल गांधी दो बार जम्मू और श्रीनगर का दौरा भी कर चुके हैं. इस दौरे के समय राहुल गांधी लद्दाख दौरे पर नहीं जा पाए थे. राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जनवरी मेंयहां का दौरा कर चुके हैं.

कारगिल हिल काउंसिल चुनाव को लेकर कर सकते हैं बैठक

अब माना जा रहा है कि राहुल गांधी का ये दौरा काफी अहम है क्योंकि अगले साल लोकसभा चुनाव हैं और उससे पहले कारगिल हिल काउंसिल के चुनाव भी होने वाले हैं. जिसको लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है. इस चुनाव में कांग्रेस फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.

यह भी पढ़ें- ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन में दरार? कांग्रेस का दिल्ली की सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, मुंबई की मीटिंग से दूरी बना सकती है AAP!

सितंबर में यूरोप की यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी

लद्दाख दौरे के बाद अगले महीने राहुल गांधी यूरोप की यात्रा पर भी जा सकते हैं. जिसमें वे बेल्जियम, नार्वे और फ्रांस का दौरा करेंगे. इस दौरान राहुल गांधी यूरोपियन यूनियन के सांसदों, भारतीय समुदाय के सदस्यों और वहां की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों से भी संवाद करेंगे. राहुल गांधी का ये दौरा सिंतबर के दूसरे सप्ताह में हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital